भारत-नेपाल सीमा पर तैनात जवानों का विधायक ने बढ़ाया हौसला
भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए हरलाखी विधायक सुधांशु शेखर पिपरौन पहुंचे।
मधुबनी। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए हरलाखी विधायक सुधांशु शेखर पिपरौन पहुंचे। उन्होंने नो मैंस लैंड के नजदीक तैनात जवानों से मिले। मिलने के बाद सीमा पर की जा रही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। तैनात जवानों को काफी गर्मजोशी से ड्यूटी करने की बात कही। कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर हम देश के जवानों के साथ हैं। सीमा पर आने जाने वालों की जांच किए जाने सहित कई आवश्यक बातें विधायक ने जवानों से कही। इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए विधायक श्री शेखर ने कहा कि आज हमारे जवान जिस प्रकार सीमा पर डट कर हमारी सुरक्षा करते हैं। उसी प्रकार सीमा क्षेत्र के हमलोगों को भी जवानों के साथ सहयोग करना चाहिए। आज अगर सीमा क्षेत्र के लोग सीमा की गतिविधियों के बारे में जवानों को अवगत कराएं तो निश्चित रूप से भारत में किसी प्रकार की घुसपैठ करना असंभव हो जाएगा। आज हमारे जवान चाहे नेपाल का सीमा पर हों या पाकिस्तान का बार्डर हो। हर जगह हमारे वीर सपूत सवा सौ करोड़ देश वासियों की सुरक्षा कर रहे हैं। खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पूरी एनडीए सीमा पर तैनात जवान के साथ खड़े हैं। इसलिए आज हमलोगों ने भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 14वीं बटालियन जयनगर के जवानों के हौसला को बढ़ाने के लिए आए हैं। वहीं विधायक ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर पिपरौन सीमा पर अवस्थित कस्टम (सीमा शुल्क कार्यालय) पहुंच जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित अधीक्षक से कई आवश्यक जानकारी ली। लोगों की शिकायत थी कि यहां से बिना माल चेक किए हुए ट्रक को आने-जाने की अनुमति मिलती है। जिससे भारत सरकार को राजस्व का क्षति हो रही है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अवधेश कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष मो. आलम, दिगम्बर महतो, भाजपा नेता अनिल ¨सह, मुखिया प्रतिनिधि अनिल साह, दीपक प्रसाद, सुरेश कुशवाहा, श्याम सुंदर महतो, रौशन नायक व सोहन साफी समेत अन्य लोग मौजूद थे।