कोरोना से रक्षा की कामना के संग भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण
मधुबनी। सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ मंगलवार को प्रातकालीन अर्घ्य भगवान भास्कर को अर्पण के संपन्न हो गया।
मधुबनी। सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ मंगलवार को प्रात:कालीन अर्घ्य भगवान भास्कर को अर्पण के संपन्न हो गया। लॉकडाउन का पालन करते हुए व्रतियों ने अपने घर-आंगन से भगवान भास्कर को अर्घ्य अíपत कर कोरोना वायरस के संक्रमण से छुटकारा कामना की। वर्षों से तालाब घाट पर छठ पूजा करने वाली व्रतियों को पहली बार छत-आंगन से अर्घ्य अíपत किया। इससे मनोरम वातावरण बना रहा। तालाब घाट जाने की अफरा-तफरी से बेफिक्र व्रती के स्वजन अहले सुबह से ही प्रात:कालीन अर्घ्य की तैयारी में जुटे रहे। घरों में छठी मैया की गीत के बीच सुगंधित अगरबत्ती और धूप-धूमन की खुश्बू वातावरण स्वच्छ बना रहा। कोरोना वायरस से संक्रमण से लॉकडाउन के बीच आस्था का महापर्व छठ के प्रति लोगों की अटूट आस्था देखी गई। शहर के चार दर्जन से अधिक घरों में छठ पूजा स्थल की भव्य सजावट की गई थी। व्रती के स्वजन छठ डाला पर दूध अíपत करते रहे। अर्घ्य अर्पण के बाद स्वजन व्रती का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान व्रती, स्वजन व अन्य लोग एक-दूसरे से समुचित दूरी बरकरार रखा। बाद में कई घरों पर छठ पूजा कथा में व्रती व स्वजनों ने भाग लिया।
व्रतियों का विश्वास, पूर्ण होगी कोरोना से रक्षा की कामना: व्रती शोभा देवी ने बताया कि मनोकामना पूर्ण होने के साथ ही कई वर्षो से चैती छठ पूजा कर रही हूं। इस वर्ष भगवान भास्कर से कोरोना वायरस से मुक्ति की प्रार्थना की है। भगवान भास्कर प्रार्थना जरूर स्वीकार करेंगे। व्रती मंजू देवी ने कहा कि छठी मैया ने उनकी मनोकामना पूर्ण की है। कोरोना से रक्षा की कामना भी पूरी होगी। लॉकडाउन का पालन करते रहना चाहिए। संजू देवी ने बताया कि लॉकडाउन से घर-आंगन से भगवान भास्कर को अर्घ्य अíपत करने का सुखद अनुभव हुआ है। कोरोना वायरस के संक्रमण से छठी मैया निजात दिलाएंगी। लॉकडाउन के बीच घर में चैती छठ पूजा का महत्व और बढ़ जाता है। छठ पूजा से मानव जाति का कल्याण होगा। लोगों को भी लॉकडाउन का पालन करना चाहिए। सूर्यदेव कोरोना महामारी से निजात की मनोकामना पूरा करेंगे। भगवान सूर्यदेव कोरोना वायरस से रक्षा करेंगे।