शहर में वाटर लेवल नीचे घटने से बढ़ने लगी परेशानी
गर्मी का मौसम आने से पूर्व ही पानी पाताल की ओर जाने की सिलसिला से जल की संभावित संकट की ¨चता बढ़ने लगी है।
मधुबनी। गर्मी का मौसम आने से पूर्व ही पानी पाताल की ओर जाने की सिलसिला से जल की संभावित संकट की ¨चता बढ़ने लगी है। ठंड के इन दिनों में पानी पाताल की ओर जाने लगा हैं। जिससे शहरी क्षेत्रों का चापाकल सुबह बाद कम पानी देने लगता हैं। हालांकि मोटर के सहारे जलापूर्ति में अभी दिक्कत नही आ रही है। नगर परिषद क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों पर गाड़े गए सरकारी चापाकलों की हालत खराब होने लगी हैं। जिससे आने वाले समय में इस पर निर्भर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शहरी क्षेत्र में करीब दो दर्जन चापाकल पाइप व फिल्टर में गड़बड़ी के कारण बंद पड़े हैं।
हर घर नल जल की ओर लगी नजर
लोगों की नजर मुख्यमंत्री सात निश्चय के तहत हर घर नल जल की ओर लगी है। इस योजना के तहत शहर में पाईप बिछाने का कार्य चल रहा है। इस गर्मी में हर घर नल जल की आपूर्ति संभव नही लगता है। मधुबनी नगर परिषद क्षेत्र में घरों तक जलापूर्ति योजना तीन दशक से ठप है। घरों में लगाई गई पाइप व नलों का नामोनिशान तक मिट गया। नप कार्यालय परिसर में वाटर मीनार महज शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। आम लोगों को पेयजल मुहैया के लिए बनाए गए वाटर स्पॉट अब नजर नहीं आते। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष आनंद चौधरी ने बताया कि शहर के विभिन्न वार्डो में हर घर नल जल योजना पर कार्य चल रहा है। नगर परिषद के सभी वार्डो में हर घर जल आपूर्ति व्यवस्था बहाल की जाएगी।
'शहरी क्षेत्र में गाड़े गए चापाकलों की वर्तमान स्थिति को देखते हुए गर्मी के दिनों में पेयजल की स्थिति पर पूरी नजर रखने की जरूरत है। जलस्तर नीचे जाने से जल आपूर्ति में बाधा आने लगी है। मोटर के सहारे जल आपूर्ति वाले घरों में भी परेशानी होती हैं।'
- बशिष्ठ नारायण झा
फोटो 14 एमडीबी 6
'खजौली प्रखंड के इनरबा एवं सुक्की पंचायत के जलमीनार निर्माण के चार वर्ष बाद भी इसे चालू नहीं किया गया है। इधर पेयजल आपूर्ति हेतु कई वाटर पोस्ट दिखावा साबित हो रहा है। घोघरडीहा में जलमीनार से लोगों को पानी नसीब नहीं हो पाया है।'
- उमेशचन्द्र चौधरी
फोटो 14 एमडीबी 7
'रहिका प्रखंड मुख्यालय स्थित नवनिर्मित 50 हजार गैलन की क्षमता वाला जलमीनार शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। जलमीनार चालू होने के साथ लोगों के घरों तक नल लगाई गई पेयजल की सप्लाई अब तक शुरु नही हो सकी है।'
- विपिन कुमार झा
फोटो 14 एमडीबी 8
'सात निश्चय के तहत हर घर नल जल योजना के तहत जिले के लखनौर प्रखंड के कछुआ पंचायत में अबतक कार्य शुरू नही किया जा सका हैं। जिससे गर्म के दिनों में जल के लिए परेशानी होगी। कछुआ में भी चापाकल कम पानी देने लगा है।'
- संतोष मोहन झा
फोटो 14 एमडीबी 9