मच्छर जनित रोगों का बढ़ा खतरा, रहें सचेत
मधुबनी। कोरोना संक्रमण के बीच मच्छर जनित रागों में डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया जैसे रोगों का खतरा बढ़ गया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 12:31 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 12:31 AM (IST)
मधुबनी। कोरोना संक्रमण के बीच मच्छर जनित रागों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसे रोगों का खतरा बढ़ गया है। बड़ी संख्या लोग वायरल फीवर के शिकार हो रहे हैं। ऐसे लोग इलाज के लिए वर्तमान समय में सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर जाने से परहेज कर रहे है। डॉ. संतोष आनंद ने बताया कि बारिश के मौसम में बचाव ही सही इलाज है। सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, त्वचा पर निशान, उल्टी आना आदि लक्षण हों तो डेंगू या चिकनगुनिया का खतरा हो सकता है। तापमान में लगातार बदलाव से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा रहता है। ऐसे में सावधानी रखना जरूरी है। इस तरह की शिकायत पर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर इलाज या चिकित्सक से सलाह अवश्य लें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें