Move to Jagran APP

अत्यन्त सुन्दर है भगवान भास्कर की प्रतिमा

झंझारपुर प्रखण्ड का परसाधाम सूर्य मंदिर और सूर्य प्रतिमा के मामले में न सिर्फ बिहार में बल्कि पूरे देश में प्रचारित है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 12:31 AM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 12:31 AM (IST)
अत्यन्त सुन्दर है भगवान भास्कर की प्रतिमा
अत्यन्त सुन्दर है भगवान भास्कर की प्रतिमा

मधुबनी । झंझारपुर प्रखण्ड का परसाधाम सूर्य मंदिर और सूर्य प्रतिमा के मामले में न सिर्फ बिहार में बल्कि पूरे देश में प्रचारित है। यहां सूर्य प्रतिमा के मिलने की भी एक अजीबोगरीब कहानी है। सरकारी स्तर पर भी इस सूर्य मंदिर को मान्यता मिल चुकी है। बिहार सरकार का पर्यटन विभाग कई वर्षों से यहां मार्तण्ड महोत्सव मना रहा है। प्रतिमा की भी अपनी खासियत है। प्रतिमा बहुमूल्य है इसलिए सुरक्षा के ²ष्टिकोण से प्रशासन चौकस है। छठ पर्व पर विशेष पूजा की व्यवस्था होती है। मंदिर के बगल के पोखरा को कमिटी द्वारा साफ सुथरा करवाया जाता है तथा अ‌र्घ्य की व्यवस्था उक्त पोखरा में ही की जाती है। प्रतिमा और मंदिर का इतिहास जिले के झंझारपुर अनुमंडल मुख्यालय से लगभग बारह किलोमीटर पूरब एन एच 57 से एक किलोमीटर दक्षिण में परसाधाम गांव तथा मंदिर है। 11 फरवरी 1983 ई. को शिवरात्रि के दिन भगवान भास्कर की प्रतिमा मिट्टी के अंदर से निकली थी। उस समय के गांव में रहनेवाले एक महादलित सोती मलिक अपने सुअर के रहने के लिए मंदिर निकलने वाले स्थान पर घर बनाये थे। रात में उस घर में रहनेवाला सारा सुअर अचानक मर गया। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर यह घटना कैसे हुई। कुछ दिन बाद उस झोपड़ी के नजदीक से श्री मलिक (अब स्व.) ने उक्त स्थल से रात में प्रकाश आते देखा। ग्रामीणों को सूचित किया। ग्रामीणों ने घोघरडीहा के तत्कालीन थाना प्रभारी अलिहसन को इसकी जानकारी दी। रात में लोग चारो ओर फैल गए। पुन: प्रकाश आया, लोग आगे बढ़े कि प्रकाश बंद हो गया। लोग इसे दैवीय चमत्कार मानकर भूल गए। 11 फरवरी 1983 को श्री मलिक वहां मिट्टी खुदाई कर रहे थे कि अचानक प्रतिमा देखी गई। लोगों की भीड़ जुट गई और आस पड़ोस के गांव के लोग वहां पहुंचने लगे और भगवान भास्कर की पूजा शुरू हो गई। प्रतिमा की विशेषता भगवान भास्कर की प्रतिमा अत्यन्त सुन्दर है। सात अश्व के रथ पर भगवान भास्कर विराजमान हैं। रथ पर सारथी के रूप में भगवान अरूण हैं। सूर्यदेव के रथ के नीचे एक रथ पर गणेश की मूर्ति अंकित है। लगभग चार फीट के काला शीला खण्ड पर बसाल्ट पत्थर से निर्मित भगवान सूर्यदेव के माथे पर टोपीनुमा मुकुट, पांव में कुशानकालीन जूता विराजमान है। भगवान के दोनों हाथ में'सनाल कमल'तथा शरीर पर यज्ञोपवीत है। कमर में लटकता तलवार और पांव में जूता इरानी कला से ओत प्रोत लगता है तथा यह प्रतिमा इशापूर्व शताब्दी की लगती है। प्रतिमा के एक तरफ वरूण देव तथा उनकी पत्नी तथा दूसरे तरफ कुवेर एवं उनकी पत्नी की प्रतिमा अंकित है। प्रतिमा में काला सर्प को हंस अपने मुंह में पकड़े है तथा घोड़ा पर सवार घुड़सवार हाथी को अपने वश में किए हुए है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.