उच्च विद्यालय बरूआर की जमीन पर बढ़ता जा रहा है अतिक्रमण
मधुबनी। लौकही प्रखंड के अंधरामठ थाना का बरूआर पल्स टू सार्वजनिक उच्च विद्यालय की जमीन अतिक्रमण का शिकार होता जा रहा है।
मधुबनी। लौकही प्रखंड के अंधरामठ थाना का बरूआर पल्स टू सार्वजनिक उच्च विद्यालय की जमीन अतिक्रमण का शिकार होता जा रहा है। मुख्य सड़क से विद्यालय पर आने जाने की समस्या दिनानुदिन बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक गणेश प्रसाद दिनकर ने अंचलाधिकारी लौकही से विद्यालय की जमीन नापी कराकर अतिक्रमण मुक्त करने का गुहार लगाई है। श्री दिनकर ने बताया कि पूर्व में भी अतिक्रमण मुक्त को लेकर गुहार लगाई थी। मगर, लेकिन आजतक इस पर प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। फलस्वरूप अतिक्रमणकारियों का मनोबल बढ़ता गया। विद्यालय के पूर्वी भाग में कच्चे एवं पक्के घर बना कर बरूआर के कुछ ग्रामीण दिनानुदिन अतिक्रमण करते जा रहे हैं। अगर ऐसी स्थिति रही तो विद्यालय का आवागमन प्रभावित हो सकता है।
बता दें कि आजतक इस विद्यालय के पल्स टू का मकान अधूरा पड़ा हुआ है। पल्स टू का मकान खंडहर बनते जा रहा है। पल्स टू के मकान निर्माण की राशि कार्य नहीं होने के कारण सरकार के खजाने मे वापस कर दिया गया। लेकिन, संवेदक की मनमानी के कारण इस विद्यालय का मकान नहीं बन सका। जो मकान है उसकी भी स्थिति जर्जर है। जबकि कई पंचायत के छात्र छात्राओं का इस विद्यालय में पठन-पाठन होता है। प्रधानाध्यापक ने अंचलाधिकारी से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जनहित के इस कार्य का अनदेखी करने पर दुख प्रकट किया है।