स्वास्थ्य कर्मियों ने पीएचसी के समक्ष किया प्रदर्शन
बिहार राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर मधवापुर पीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों ने दो दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल के प्रथम दिन मंगलवार को काम बंद कर पीएचसी पर धरना प्रदर्शन किया।
मधुबनी। बिहार राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर मधवापुर पीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों ने दो दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल के प्रथम दिन मंगलवार को काम बंद कर पीएचसी पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने बिहार सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपने गुस्से का इजहार किया। हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियों का नेतृत्व संघ के प्रखंड मंत्री ललित कुमार महतो कर रहे हैं। जबकि धरना सभा की अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश कुमार झा ने किया।
आंदोलनकारी स्वास्थ्य कर्मियों की प्रमुख मांगों में स्वास्थ्य कर्मियों के लंबित छह माह का बकाया वेतन भुगतान करने, आशा, ममता एवं कुरियरों को सरकारी सेवक घोषित करने, 18000 हजार मानदेय देने सहित 12 सूत्री मांगें शामिल हैं। धरना सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड मंत्री ललित कुमार महतो ने कहा कि बिहार सरकार स्वास्थ्य कर्मियों को ठगने का काम कर रही है। जबतक हमारी मांगें सरकार मान नहीं लेती है आंदोलन जारी रहेगा। धरना में स्वास्थ्य कर्मियों के अलावे आशा, ममता एवं कुरियर शामिल है।
धरना सभा को अशोक कुमार झा, अमीरा देवी, महेश कुमार, देवचंद्र मंडल, चंद्रशेखर झा, लक्षमण कुमार, पुनम कुमारी, मंजू कुमारी, नुतन कुमारी सहित आशा, ममता एवं कुरियरों ने संबोधित किया।