Move to Jagran APP

शांति व विकास के लिए गांधी के विचारों को आगे बढ़ाएं

मधुबनी। विकास व शांति के लिए महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। क्योंकि गांवों के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है। बापू के विचार व उनके आदर्श को आगे बढ़ाने की जरूरत है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 11:32 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 06:09 AM (IST)
शांति व विकास के लिए गांधी के विचारों को आगे बढ़ाएं
शांति व विकास के लिए गांधी के विचारों को आगे बढ़ाएं

मधुबनी। विकास व शांति के लिए महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। क्योंकि गांवों के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है। बापू के विचार व उनके आदर्श को आगे बढ़ाने की जरूरत है। ये बातें राज्य के पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा ने बेनीपट्टी भाजपा मंडल के द्वारा आयोजित गांधी संकल्प यात्रा के दौरान कहीं। यह यात्रा बेहटा कालीस्थान से बेनीपट्टी रत्ना चौक सरिसव तक पांच किलोमीटर की दूरी तय की। मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता के विचार सर्वश्रेष्ठ विचार हैं। उनके स्वच्छता के संदेश को पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पहचान दी। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की समाप्ति मिल की पत्थर साबित होगी। अनुच्छेद 370 और 35ए ने जम्मू-कश्मीर को अलगाववाद, आतंकवाद, परिवारवाद और व्यवस्थाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया। अब व्यवस्था की यह कमी दूर होने से जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के लोगों का वर्तमान तो सुधरेगा ही, भविष्य भी सुरक्षित होगा। पीएम मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की ²ढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति व साहसिक निर्णय का परिणाम हैं कि भारत के माथे पर लगे कलंक को समाप्त किया गया। इससे देश में उत्सव की माहौल है। भारत में मजबूती की विकास की धारा चल रही है। प्लास्टिक से परहेज करने की आवश्यकता है। प्लास्टिक जहर व पर्यावरण के लिए खतरा है। मंत्री ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार हमेशा गांधीजी के सिद्धांतों को अपनी योजनाओं और नीतियों में एक मापदंड के रूप में शामिल किया है। पीएम देश के युवाओं को अच्छा भविष्य देना चाहते है। भारत विश्व गुरू बनने जा रहा है। पीएम ने अमेरिका में पाकिस्तान को औकात बता दी है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. किरण झा, पूर्व प्रमुख नित्यानंद झा, रंधीर ठाकुर, जिला पार्षद खुशबू कुमारी, विमल झा, प्रो. मदन कुमार कर्ण, शंकर झा, अमरनाथ प्रसाद, प्रो. योगानंद झा, प्रो. ब्रह्म कुमार झा, गोविद झा दादा, जयसुंदर मिश्र, पूनम सिंह, अनुराग सहनी दिलीप दास, रामबाबू चौधरी, हिरा सिंह, लालगोविद झा, अमरेश वर्मा, रौशन मिश्रा, लक्ष्मी सहनी, राजू गुप्ता, रत्नेश मिश्र, धनेश्वर राम, पप्पू सिंह, रामदिवस चौधरी, लीलाकांत प्रतिहस्त आदि ने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में बेहटा कालीस्थान के निकट चंपा गांव के स्कूली बच्चों के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आधारित व स्वच्छता अभियान पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। आगत अतिथि को बेनीपट्टी मंडल भाजपा की ओर से पाग-दोपटा से सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.