नप चुनाव को ले विभिन्न कोषांगों का गठन
नगर परिषद आम चुनाव के सफल संचालन के लिए सदर एसडीओ अभिलाषा कुमारी शर्मा ने विभिन्न कोषांगों का गठन कर दिया है।
मधुबनी। नगर परिषद आम चुनाव के सफल संचालन के लिए सदर एसडीओ अभिलाषा कुमारी शर्मा ने विभिन्न कोषांगों का गठन कर दिया है। विभिन्न कोषांगों के लिए वरीय पदाधिकारी व नोडल पदाधिकारी भी नामित कर दिया गया है। विभिन्न कोषांगों के कर्तव्य व दायित्व का भी निर्धारण कर दिया गया है। विभिन्न कोषांगों में पदाधिकारियों व कर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। इतना ही नहीं विभिन्न कोषांगों का कार्यस्थल भी निर्धारित कर दिया गया है। नगर परिषद, मधुबनी के आम चुनाव को लेकर जिन कोषांगों का गठन सदर एसडीओ ने किया है, उसमें कार्मिक प्रबंधन कोषांग, ईवीएम प्रबंधन कोषांग, परिवहन प्रबंधन कोषांग, प्रशिक्षण प्रबंधन कोषांग, पोस्टल बैलेट प्रबंधन कोषांग, सामग्री प्रबंधन कोषांग, आदर्श आचार संहिता प्रबंधन कोषांग, अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण प्रबंधन कोषांग, विधि-व्यवस्था प्रबंधन कोषांग, मीडिया प्रबंधन कोषांग, हेल्पलाइन कोषांग, कम्युनिकेशन प्रबंधन कोषांग, मतगणना प्रबंधन कोषांग, निर्वाचन प्रबंधन कोषांग आदक शामिल है। सदर एसडीओ ने उक्त कोषांगों में प्रतिनियुक्त किए गए सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों को ससमय कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। इस बाबत जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।