Move to Jagran APP

उच्चैठ मलहामोड़ डायवर्सन पर चढ़ा बाढ़ का पानी

मधुबनी। बेनीपट्टी प्रखंड के पश्चिमी भाग में बाढ़ के तबाही का मंजर दिखने लगा है। नदियां उफान पर है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Jul 2020 12:58 AM (IST)Updated: Thu, 16 Jul 2020 06:16 AM (IST)
उच्चैठ मलहामोड़ डायवर्सन पर चढ़ा बाढ़ का पानी
उच्चैठ मलहामोड़ डायवर्सन पर चढ़ा बाढ़ का पानी

मधुबनी। बेनीपट्टी प्रखंड के पश्चिमी भाग में बाढ़ के तबाही का मंजर दिखने लगा है। नदियां उफान पर है। लोग परेशान हैं। बाढ़ से विस्थापित परिवार बांध पर रहने को विवश हैं। प्रखंड के रजिया, धनुषी, हथियरवा, नवगाछी, बररी, सिमरकोण, रजघट्टा सहित आधे दर्जन गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। जबकि, एक दर्जन गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। शिवनगर फुलवरिया पथ के माधोपुर गांव के निकट डायवर्सन पर चार फीट बाढ़ का पानी चल रहा है। इससे सड़क पर यातायात ठप हो गया है। सोईली चौक के निकट पुल पर बाढ़ का पानी बह रहा है। सोईली चौक से करहारा गुलरिया टोल जाने वाली सड़क पर तीन फीट पानी बह रहा है। करहारा गांव से सोईली चौक के बीच नाव चल रही है। बेनीपट्टी, साहरघाट मुख्य पथ के उच्चैठ मलहामोड़ डायवर्सन पर बाढ़ का पानी चल रहा है। इससे यातायात की गंभीर समस्या बन गई है। करहारा से सोहरौल जाने वाली सड़क में लचका पुल पर चार फीट पानी बह रहा है। प्रखंड के बिशनपुर, फुलवरिया, माधोपुर, चानपुरा पश्चिम, रानीपुर करहारा, चानपुरा, सदहिया, गुलरिया टोल, बिरदीपुर, सोहरौल, समदा, बररी, रजवा, सिमरकोण सहित अन्य गांव बाढ़ के पानी से चारों ओर से घिर गए हैं। रजघट्टा व फुलवरिया गांव के बीच बाढ़ के पानी ने सड़क को पचास फीट में तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। बाढ़ का पानी नए-नए इलाकों में तेजी से फैल रहा है। खेतों में लगी धान, मक्का व अन्य फसल डूबकर बर्बाद हो गई है। अधवारा समूह के धौस, खिरोई, थुमहानी एवं कोकरा नदी उफान पर है। नदियों में जल स्तर बढ़ने से लोगों की बेचैनी बढ़ती जा रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.