Move to Jagran APP

पांच दिन पूर्व लापता किशोरी का घर से एक किमी दूर मिला शव, सनसनी

मधुबनी। बाबूबरही थाना क्षेत्र से एक सप्ताह पूर्व लापता एक किशोरी का क्षत-विक्षत शव उसके घर से एक किमी दूर बलान नदी के किनारे बरामद हुआ।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Sep 2019 12:40 AM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2019 12:40 AM (IST)
पांच दिन पूर्व लापता किशोरी का घर से एक किमी दूर मिला शव, सनसनी
पांच दिन पूर्व लापता किशोरी का घर से एक किमी दूर मिला शव, सनसनी

मधुबनी। बाबूबरही थाना क्षेत्र से एक सप्ताह पूर्व लापता एक किशोरी का क्षत-विक्षत शव उसके घर से एक किमी दूर बलान नदी के किनारे बरामद हुआ। रविवार देर शाम शव के बरामद होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की बात कही जा रही है।

loksabha election banner

बता दें कि बाबूबरही थाना के एक परिवार की सबसे छोटी बेटी 10 सितंबर को सुबह घर से गोबर फेंकने अपने खेत गई थी। मगर, वह देर रात तक नहीं लौटी। इससे परिजनों की चिता बढ़ गई। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर किशोरी के पिता ने दो दिन बाद थाने में सनहा दर्ज कराया। साथ ही खोजबीन भी जारी रही। रविवार संध्या कुछ लोग जब नदी की ओर गए तो क्षत-विक्षत हाल में एक शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष संजय कुमार बल के साथ पहुंचे। किशोरी का शव एक जंगली पतले पेड़ से उसके ही दुपट्टे से बंधा था। उसका दूसरा सिरा गर्दन में बंधा था। वहीं शरीर के एक भाग पर कपड़े भी नहीं थे। शव को देखकर लोग तरह के कयास लगाते रहे। यह आशंका जताई जा रही कि किशोरी की दुष्कर्म बाद हत्या कर दी गई। हालांकि, पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी बिदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। हालांकि, प्रथम दृष्टया यह हत्या प्रतीत होती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.