पैक्स अध्यक्ष समेत नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
मधुबनी। अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के सीजौल स्थित संदीप फाउंडेशन ने करीब दो दर्जन लोगों पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मधुबनी। अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के सीजौल स्थित संदीप फाउंडेशन ने करीब दो दर्जन लोगों पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदक प्रभुनन्दन झा विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी हैं। उन्होंने नौ ज्ञात और 15-20 अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। आरोपितों में नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष भी शामिल हैं। बताते चलें कि संदीप विश्वविद्यालय एक डीम्ड यूनिवर्सिटी है। यह मैलाम पंचायत के सिजोल गांव में स्थित है।
पुलिस को दिए आवेदन में सुरक्षाकर्मी ने कहा है कि गुरुवार को तिलई गांव के रमण सिंह, सिटू सिंह, सुधीर सिंह, संदीप यादव, सच्चिदानंद यादव, राजेश्वर यादव, हरखू यादव, सुधीर यादव और क्वारपट्टी गांव के सुनरदेव कामत समेत करीब 20 लोगों ने गेट तोड़ विश्वविद्यालय परिसर में घुसे। इसके बाद उत्पात मचाया। वे सभी लोग हथियार से लैस थे। आवेदन में यह भी कहा गया है कि वे नशे में भी थे। रोकने पर सुरक्षाकर्मियों को मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना के बाद से छात्र दहशत में हैं। साथ ही कैंपस में घुसकर छात्र छात्राओं के साथ भी बदसलूकी की और बच्चों को डराया धमकाया। इस घटना में सुरक्षकर्मी प्रभुनंदन झा, सुनील तिवारी और संजीव कुमार तिवारी आदि बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। कार्यालय में घुस कर आरोपी कुछ रजिस्टर को फाड़ दिया और कुछ कागजात अपने साथ ले भी गये। पूछने पर थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन ने बताया कि प्राथिमिकी दर्ज कर ली गयी है। जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।