भूमि विवाद को लेकर मारपीट प्राथमिकी दर्ज
आरएस ओपी के पथराही गांव निवासी अशोक कुमार ¨सहा के पुत्र धीरज कुमार ¨सहा ने अमानत में खयानत की प्राथमिकी तीन लोगों पर दर्ज कराई है।
मधुबनी। आरएस ओपी के पथराही गांव निवासी अशोक कुमार ¨सहा के पुत्र धीरज कुमार ¨सहा ने अमानत में खयानत की प्राथमिकी तीन लोगों पर दर्ज कराई है। दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया कि उसके घर पर जाने का रास्ता नहीं है। वर्ष 2016 में बेहट गांव के बैजू कुमार राउत जो दरभंगा जिला के जगदीशपुर में सहायक शिक्षक के तौर पर कार्यरत है के साथ पथराही टोला के प्रकाश कुमार झा एवं भैरवस्थान थाना के रामखेतारी गांव के अमरनाथ झा ने उससे संपर्क कर उसे रास्ता की जमीन एक भूस्वामी से दिलवाने के नाम पर चौदह लाख दस हजार रूपया की ठगी कर ली। बैजू कुमार राउत ने उसे एक महदानामा भी बना दिया तथा चौदह लाख की राशि जो विभिन्न तिथियों में नकद या चेक द्वारा उसने लिया उसका रिसी¨वग भी उसके पास मौजूद है। न तो उक्त तीनों ने उसे जमीन दी और न ही पैसा ही वापस किया। काफी कहने पर उसने विभिन्न तिथियों में दो लाख दस हजार की राशि वापस की। उसने पुलिस से पैसा वापस दिलाने के लिए न्याय की गुहार लगाई है। यहां यह बता दें कि धीरज कुमार ¨सहा ने यह मामला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी झंझारपुर नवीन कुमार के अदालत में दायर की। लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के आदेश से थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान ने बताया कि पीड़ित को जल्द ही न्याय मिलेगा।