समाज कल्याण की होती भावना : प्रो. विनोद
त्योहारों के पीछे समाज के कल्याण की महत्ता होती हैं। खासकर सूर्यपासना का महापर्व छठ पूजा लोग पूरी तन्मयता के साथ करते हैं।
By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 11:59 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 11:59 PM (IST)
मधुबनी । त्योहारों के पीछे समाज के कल्याण की महत्ता होती हैं। खासकर सूर्यपासना का महापर्व छठ पूजा लोग पूरी तन्मयता के साथ करते हैं। व्यक्ति कितनी भी उच्चाई पर क्यो न पहुंच जाए त्योहार के दौरान अपनो के बीच रहकर समाज के कल्याण की कामना जरुर हैं। इसी क्रम में पूर्व विधान पार्षद प्रो.विनोद कुमार ¨सह छठ पूजा के मौके पर भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना कर समाज के हरेक लोगों की मंगलकामना करते हैं। श्री ¨सह ने बताया कि छठ के मौके पर वे छठ घाट पर पहुंच कर पूजा-अर्चना में जुटे रहते हैं। छठ पूजा की बड़ी महता रही हैं। पूजा-अर्चना लोगों की आध्यात्मिक उन्नति होती है। समाज के हरेक लोगों को धार्मिक कार्यों में शामिल होना चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें