Move to Jagran APP

जेल की सलाखों पर आस्था पड़ा भारी,14 बंदी कर रहे छठ व्रत

मधुबनी। आस्था श्रद्धा व भक्ति की भावना हो तो आराधना करने में जेल की सलाखें व चहारदीवारी भी बाधक नहीं बन सकती है। छठी मईया व भगवान भास्कर की आराधना करने के लिए जेल के कई बंदियों में भी गजब का आस्था श्रद्धा व उत्साह है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 31 Oct 2019 11:17 PM (IST)Updated: Thu, 31 Oct 2019 11:17 PM (IST)
जेल की सलाखों पर आस्था पड़ा भारी,14 बंदी कर रहे छठ व्रत
जेल की सलाखों पर आस्था पड़ा भारी,14 बंदी कर रहे छठ व्रत

मधुबनी। आस्था, श्रद्धा व भक्ति की भावना हो तो आराधना करने में जेल की सलाखें व चहारदीवारी भी बाधक नहीं बन सकती है। छठी मईया व भगवान भास्कर की आराधना करने के लिए जेल के कई बंदियों में भी गजब का आस्था, श्रद्धा व उत्साह है। इस साल मंडल कारा, मधुबनी के 14 बंदी लोक आस्था का महापर्व छठ करने में जुट गए हैं। इसमें जेल प्रशासन का भी अपेक्षित सहयोग मिल रहा है। मंडल कारा के 14 छठ व्रती बंदियों में सात महिलाएं तथा सात पुरुष शामिल हैं। ये बंदी नहाय-खाय की रस्म पूरी कर अब शुक्रवार को खरना करेंगे। जेल प्रशासन द्वारा नहाय-खाय के अवसर पर कद्दू की सब्जी, चना दाल व अरवा चावल की भात की व्यवस्था छठ व्रती बंदियों के लिए की गई। खरना के लिए शुक्रवार को इन छठ व्रतियों को दूध, चावल, गुड़ व अन्य सामग्री भी जेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। मंडल कारा के अंदर महिला व पुरुष छठ व्रतियों के लिए अलग-अलग सीमेंटनुमा छोटा तालाब की स्थाई व्यवस्था कर रखी गई है। महिला व्रतियों के लिए महिला खंड में तो पुरुष व्रतियों के लिए पुरुष वार्ड परिसर में छोटा तालाब की व्यवस्था है। इन दोनों तालाबों की साफ-सफाई की जा चुकी है। छठ के अवसर पर प्रकाश की भी बेहतर व्यवस्था की गई है। छठ के लिए प्रसाद व पकवान बनाने हेतु सभी आवश्यक इंतजाम किया गया है। जेल प्रशासन द्वारा छठ व्रती के लिए पूजा में उपयोग आने वाले सभी सामग्री का इंतजाम प्राय: कर लिया गया है।

loksabha election banner

जिन महिला बंदियों द्वारा छठ व्रत की जा रही है उसमें सोनिया देवी, शोभा देवी, गीता देवी, निर्मला देवी, विदा देवी, किरण देवी व सुनीता देवी शामिल हैं। जबकि जो पुरुष बंदी छठ कर रहे हैं, उनमें दिनेश महतो, मधु मुखिया, सागर दास, रामचन्द्र मुखिया, मुकेश कुमार मंडल, राजू कुमार महतो व प्रमोद कुमार राम शामिल हैं।

मंडल कारा अधीक्षक धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि मंडल कारा की सात महिला एवं सात पुरुष बंदियों द्वारा छठ पर्व प्रारंभ किया गया है। जेल प्रशासन द्वारा इन छठ व्रतियों को नववस्त्र उपलब्ध करा दिया गया है। नहाय-खाय के लिए कद्दू, चना दाल, अरवा चावल उपलब्ध कराया गया है। खरना के लिए दूध व अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है। छठ पूजन सामग्री भी उपलब्ध कराया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.