सीएम के विकास से जुड़ी नीतियों का प्रचार करने पर बल
फुलपरास में आगामी 17 फरवरी को दरभंगा में प्रस्तावित प्रमंडलीय सम्मेलन की सफलता को लेकर गुरुवार को प्रखंड जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर यादव की अध्यक्षता में हुई।
मधुबनी। फुलपरास में आगामी 17 फरवरी को दरभंगा में प्रस्तावित प्रमंडलीय सम्मेलन की सफलता को लेकर गुरुवार को प्रखंड जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर यादव की अध्यक्षता में हुई। जदयू जिलाध्यक्ष अब्दुल कैयूम, जिला प्रवक्ता डॉ. शिवकुमार यादव, पर्यवेक्षक सह जिला संगठन प्रभारी गरीब दास, सेवादल के प्रदेश महासचिव प्रफ्फुल कुमार ठाकुर, जिला महासचिव वीरेंद्र भंडारी एवं सुधीर राय की उपस्थिति में विधायक गुलजार देवी के सिसबाबरही स्थित आवास पर उक्त बैठक हुई। बैठक में प्रखंड से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर बल दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अब्दुल कैयूम ने कहा कि सूबे में हो रहे विकास कार्यों एवं सीएम नीतीश कुमार के नीतियों को प्रचारित करने हेतु सम्मेलन को सफल बनाने हेतु संकल्प लेना होगा। प्रवक्ता डॉ शिवकुमार यादव ने कहा कि घोघरडीहा के इतिहास की महत्ता लिए व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान कार्यकर्ताओ से किया। बैठक को विधायक प्रतिनिधि अशोक कुंवर, हरेंद्र प्रसाद ¨सह, सुभाष कुमार ¨सह, दिनेश यादव, मो. लुकमान, चंदेश्वर मंडल, रामप्रसाद तिवारी, कुशे मंडल, बैद्यनाथ ¨सह, संतोष ¨सह, रवि ¨सह, देवनारायण यादव, मोहन सदाय, अशोक कापड़, जीवन ¨भडवार, रेखानंद भदेसवार आदि ने संबोधित किया।