छत से गिरकर वृद्ध की मौत
मधुबनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के पद्मा गांव में रविवार की आधी रात मकान की छत से गिरकर एक वृद्ध की मौत
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Jun 2018 05:09 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jun 2018 05:09 PM (IST)
मधुबनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के पद्मा गांव में रविवार की आधी रात मकान की छत से गिरकर एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक के परिवारजन के मुताबिक तिरपित कामत (76) अन्य दिनों की तरह अपने मकान की छत पर सोए हुए थे। आधी रात वे लघुशंका के लिए उठे और छत के किनारे की तरफ गए। वहां से वे अचानक लुढ़क खरंजा पर औंधे मुंह गिरे। सिर में चोट लगी और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना खबर सुनते ही ग्रामीण हतप्रभ हो गए। परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें