पर्यावरण असंतुलन से पृथ्वी को भारी खतरा
बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं पौधरोपण की महत्ता विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन बुधवार को वाट्सन उच्च विद्यालय के सभागार में किया गया।
मधुबनी। बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं पौधरोपण की महत्ता विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन बुधवार को वाट्सन उच्च विद्यालय के सभागार में किया गया। जिसका आयोजन जिला लोक शिक्षा समिति साक्षरता ने किया। इसका उद्घाटन वरीय उप समाहर्ता नवीन कुमार, आशा संगठन के अध्यक्ष प्रो. नवल किशोर चौधरी, सचिव डॉ. अनिल कुमार रॉय, पर्यावरण विद प्रो. डॉ. मेहता नागेन्द्र ¨सह, डीपीओ साक्षरता संजय कुमार आदि ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वरीय उप समाहर्ता श्री कुमार ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए उपयोगी हैं को हम खत्म करने पर तुले हुए हैं, इससे संपूर्ण मानव जाति पर खतरा मंडरा रहा है। समय रहते अगर हम नहीं चेते तो वो दिन दूर नहीं जब पृथ्वी पर सामान्य जन जीवन मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा एक वर्ष में जिले भर में एक करोड पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पर्यावरणविद डॉ. मेहता ने पेड़ को दधीचि की उपाधि देते हुए पृथ्वी व संपूर्ण मानव जाति की भलाई के लिए इसके संरक्षण की आवश्यकता जताई। वहीं प्रो. चौधरी एवं डॉ. रॉय ने पृथ्वी को बचाने के लिए जल, जंगल व पेड़ पौधों का संरक्षण करने तथा अपनी जरूरत के हिसाब से ही प्रकृति का न्यूनतम दोहन करने की अपील लोगों से की। कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से आज पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है। धरती गर्म हो रही है। मौसम बदल रहा है। कुछ फसलों के समाप्त होने का खतरा मंडरा रहा है। वहीं डीपीओ साक्षरता संजय कुमार ने संपूर्ण जन मानस की भलाई के लिए एकजुट होकर पर्यावरण का संरक्षण करने व पेड़ लगाने की अपील की। कहा कि भावी पीढ़ी की सामान्य जनजीवन के लिए हमें नदी, कूप व जलाशयों का जहां संरक्षण करना होगा वहीं पेड़ भी लगाना होगा। इस क्रम में उन्होंने सभी लोगों को अपने स्तर से एक एक पेड़ आवश्यक रूप से लगाने का संकल्प दिलवाया। वहीं सभी लोगों को सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण को लेकर 11 सूत्री संकल्प भी दिलवाया गया।
वहीं मुख्य समन्वयक रंजीत कुमार ने धरती बचाओ जीवन खुशहाल बनाओ का नारा देते हुए साक्षरता कमियों से सामाजिक दायित्व के तहत पेड़ लगाने एवं उसका संरक्षण करने की अपील की। इस दौरान उपस्थित लोगों के बीच फलदार एवं छायादार दो हजार पेड़ का वितरण भी किया गया। जबकि वाटसन उच्च विद्यालय के परिसर में ही अधिकारियों द्वारा कई पेड़ भी लगाया गया। सेमिनार को बुद्ध प्रकाश, वरीय उप समाहर्ता सत्य प्रकाश आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर श्याम कुमार साफी, केआरपी उमेश कुमार, चन्द्रवीर नारायण मंडल, मीरा कुमारी, दिनेश ¨सह, बीसी नवेन्दू कुमार, मोहनजी यादव, भोगेन्द्र पासवान सहित जिले के सभी बीसी, केआरपी, प्रेरक, टोलासेवक एवं तालिम मरकज स्वयंसेवक उपस्थित थे।