डीएम ने किया बाल गृह व दत्तक ग्रहण केंद्र का निरीक्षण
जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने गुरुवार को भौआड़ा स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण का औचक निरीक्षण किया।
मधुबनी। जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने गुरुवार को भौआड़ा स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम किशोर न्याय परिषद के प्रधान सदस्य महेश्वर दुबे, सिविल सर्जन डॉ. अमरनाथ झा, सदर एसडीपीओ कामनी बाला, बाल संरक्षण इकाई की सहायक निदेशक डॉ.रश्मि वर्मा, डॉ. गार्गी सिन्हा, महिला हेल्प लाइन की काउंसलर वीणा चौधरी समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण के प्रभारी प्रेम कुमार द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल 6 बच्चे हैं। इसमें 5 लड़की एवं एक लड़का शामिल है। प्रधान सदस्य- किशोर न्याय परिषद द्वारा एक सुझाव पेटी लगाने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा बच्चों के कमरे में पर्याप्त हवा एवं रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। उन्होंने कचरा के सही प्रबंधन के लिए नगर परिषद मधुबनी के कार्यपालक पदाधिकारी को एक डस्टबीन उपलब्ध कराने का निदेश दिया।
विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण का निरीक्षण करने के बाद जिला पदाधिकारी द्वारा आदर्शनगर स्थित बाल गृह का निरीक्षण किया गया। जहां रह रहें बच्चों के आवासन,खान-पान की व्यवस्था आदि का उन्होंने निरीक्षण किया। उन्होंने संचालक को बच्चों की विशेष निगरानी रखने एवं उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने का निदेश दिया। उन्होंने शौचालय में फ्लसर की व्यवस्था करने एवं किचेन में एग्झॉस पंखे की व्यवस्था करने का निदेश दिया।