डीएम ने 50 शिल्पियों के बीच किया टूलकिट का वितरण
मधुबनी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अधीन विकास आयुक्त(हस्तशिल्प) कार्यालय द्वारा द्वारा जागरूकता - सह - सेमिनार का आयोजन किया गया।
मधुबनी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अधीन विकास आयुक्त(हस्तशिल्प) कार्यालय द्वारा द्वारा जागरूकता - सह - सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी डॉ. निलेश रामचन्द्र देवरे ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कार्यालय, विकास आयुक्त(हस्तशिल्प) के सहायक निदेशक मुकेश कुमार ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मधुबनी पेंटिग में उपयोगी सामान के उत्पादन एवं विदेशी नागरिकों के अधिक से अधिक आगमन हेतु व्यवस्था को सु²ढ़ करने की आवश्यकता है। इसे उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा आईडीपीएम योजना के अंतर्गत 50 शिल्पियों के बीच टूलकिट का वितरण किया गया।