लाभुकों के बीच राशन कार्ड का किया वितरण
बासोपट्टी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में शुक्रवार को नए राशन कार्ड वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
मधुबनी। बासोपट्टी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में शुक्रवार को नए राशन कार्ड वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जयनगर अनुमंडल पदाधिकारी शंकर शरण ओमी, प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार ¨सह, सीडीपीओ रश्मि कुमारी, पैक्स अध्यक्ष रामनरेश ठाकुर ने कार्यक्रम की शुरुआत की। एसडीओ श्री ओमी ने जानकारी देते हुए कहा कि लाभुकों के बीच नए राशन कार्ड का वितरण किया गया है। उचित लाभार्थियों को ही योजना का लाभ मिलेगा। सरकार की योजना गरीबों तक अनाज व केरोसिन तेल पहुंचाने की है। बारीकी से पंचायतवार कार्ड वितरण किया जा रहा है। सही लाभार्थियों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। वहीं प्रमुख श्रीमती देवी ने अपने संबोधन में कहा कि बासोपट्टी प्रखंड में नए राशन का वितरण किया गया है। यह बिल्कुल सराहनीय है। सरकार की हर योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने का प्रयास चल रहा है। गरीबों तक अनाज एवं किरासन ससमय उपलब्ध होगा। इसके लिए विभागीय अधिकारी से कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया। कहा कि कई गरीब परिवार लाभ से वंचित हैं के लिए प्रक्रिया चल रही है। कार्यक्रम के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने इस वितरण को लेकर असंतोष व्यक्त किया। कहा कि अभी बहुत कम राशन कार्ड वितरण किया गया है। इससे आम जनताओं में आक्रोश भी है। कई मुखियों ने एसडीओ श्री ओमी से अधिक से अधिक लाभार्थियों के बीच कार्ड वितरण करने की मांग की।
मौके पर वरिष्ठ मुखिया बैद्यनाथ ¨सह, अनिसुल अंसारी, राम परीक्षण मंडल, जीवछ महतो, सीताशरण यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर झा, भाजपा अध्यक्ष जितेंद कुमार ठाकुर, लोजपा अध्यक्ष दीपक चौधरी, पंसस श्याम पासवान, विजय पासवान, रामबाबू यादव, सरपंच चंद्रभूषण झा सहित अन्य ने भाग लिए।