Move to Jagran APP

बारिश ने पटना को स्मार्ट सिटी बनाने के दावा का निकाला दम

राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस के प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि चार दिनों की बारिश ने पटना को स्मार्ट सिटी बनाने के दावा का दम निकाल दिया। पटना नरक में तब्दील हो गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 11:39 PM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 11:39 PM (IST)
बारिश ने पटना को स्मार्ट सिटी बनाने के 
दावा का निकाला दम
बारिश ने पटना को स्मार्ट सिटी बनाने के दावा का निकाला दम

मधुबनी। राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस के प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि चार दिनों की बारिश ने पटना को स्मार्ट सिटी बनाने के दावा का दम निकाल दिया। पटना नरक में तब्दील हो गया। पटना में जलनिकासी का बिहार सरकार का दावे हवा-हवाई साबित हो रहा है। राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. कृष्ण सिंह के कार्यकाल में बिहार का सबसे अधिक विकास हुआ। उस समय राज्य में अनेकों चीनी मिले संचालित थीं। इससे देश के चीनी उत्पादन की 27 फीसद बिहार में होता था।

loksabha election banner

कांग्रेस जिला कार्यालय में पत्रकारों को श्री सिंह ने कहा कि राज्य में चीनी उत्पादन समेत अन्य उद्योग दम तोड़ चुका है। प्रथम मुख्यमंत्री द्वारा जमींदारी उन्मूलन के लिए विधानसभा में प्रस्ताव लाया गया। उनके कार्यकाल में बांधों का निर्माण कराया गया। छुआछूत दूर करने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही तरक्की का जा सकती है। कहा, मधुबनी जिला राजनीति सहित कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण रहा है। प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. कृष्ण सिंह की पटना में होने वाले 132वें जयंती समारोह को लेकर जिले के लोगों को हकार देने आए हैं। मौके पर जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलाबंर झा, संजय मिश्रा, कृष्णकांत झा गुड्डू, मीना देवी कुशवाहा, मनोज कुमार झा, विपिन कुमार झा, विजय कुमार झा भोला, विनय कुमार झा, केशव झा, राजकुमार ठाकुर, मुकेश कुमार झा पप्पू, कपिलदेव झा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे। इससे पूर्व कांग्रेसजनों द्वारा श्री सिंह को पाग-दोपटा भेंट किया। वहीं मधुबनी आगमन पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजनों ने सकरी बाजार से बाइक से आगवानी की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.