Move to Jagran APP

प्रखंड अध्यक्ष के बदले दूसरे को संयोजक बनाने से जदयू में आक्रोश

फुलपरास विधानसभा प्रभारी द्वारा प्रखंड अध्यक्ष के बदले जदयू प्रशिक्षण शिविर हेतु किसी अन्य को संयोजक चुनना पार्टी में फूट डाल दी। इ

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Feb 2020 10:34 PM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2020 06:08 AM (IST)
प्रखंड अध्यक्ष के बदले दूसरे को संयोजक बनाने से जदयू में आक्रोश
प्रखंड अध्यक्ष के बदले दूसरे को संयोजक बनाने से जदयू में आक्रोश

मधुबनी। फुलपरास विधानसभा प्रभारी द्वारा प्रखंड अध्यक्ष के बदले जदयू प्रशिक्षण शिविर हेतु किसी अन्य को संयोजक चुनना पार्टी में फूट डाल दी। इस मुद्दे को लेकर जदयू प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार झा उर्फ लाल झा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में फुलपरास विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रभारी नंद किशोर सिंह के विरुद्ध कार्यकारिणी सदस्यों ने भारी आक्रोश प्रकट किया। प्रखंड अध्यक्ष ने विधानसभा प्रभारी नंद किशोर सिंह को तिकड़म और संगठन को ध्वस्त करनेवाला तक बता दिया। साथ ही इसकी शिकायत प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह को फैक्स भेजकर की। पूर्व जदयू विधायक देवनाथ यादव ने कहा कि विधानसभा प्रभारी नंदकिशोर सिंह का पार्टी के प्रति क्रियाकलाप संदिग्ध है। इससे पार्टी को नुकसान हो रहा है। कार्यकर्ता दिगभ्रमित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांगठनिक चुनाव के द्वारा अशोक कुमार झा प्रखंड अध्यक्ष चुने गए हैं तो फिर मधेपुर में पार्टी कार्यक्रम के लिए संयोजक का चयन करना संगठन में फूट डालने का काम नहीं तो और क्या है। बैठक में कोसी निरीक्षण भवन मधेपुर में 10 फरवरी को जदयू प्रशिक्षण शिविर में भाग नहीं लेने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। प्रखंड अध्यक्ष ने अपने पंचायत अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों सहित कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण शिविर में भाग नहीं लेने का आह्वान किया। ज्ञात हो कि विधानसभा प्रभारी द्वारा कुछ दिन पूर्व एक स्थानीय कार्यकर्ता के घर पर बैठक करना चर्चा का विषय बना था। बैठक में संतलाल मंडल, हर्षपति झा, भूषण यादव, महेश प्रसाद मंडल, गोपाल पूर्वे, रामखेलावन साहू, किशोरी यादव, शरद कुमार ठाकुर, चंदेश्वर यादव, सिकंदर पासवान, हरेकृष्ण यादव, राज कुमार कामत सहित अन्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.