डीआइजी ने पुलिस कार्यालय के शाखाओं का किया निरीक्षण
दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक छत्रणील सिंह ने मंगलवार को मधुबनी पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के कामकाज का गहन निरीक्षण किया।
मधुबनी। दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक छत्रणील सिंह ने मंगलवार को मधुबनी पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के कामकाज का गहन निरीक्षण किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश भी मौजूद थे। डीआइजी ने पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओं-सामान्य शाखा, हिन्दी शाखा, अपराध शाखा, पासपोर्ट शाखा, आरटीपीएस शाखा, लेखा शाखा समेत अन्य शाखा के कामकाज के तौर-तरीकों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित पुलिस पदाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने होली पर्व पर जिले में शांति व विधि-व्यवस्था बनाए रखने का भी निर्देश दिया। लोकसभा चुनाव को लेकर भी उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए। असमाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने, पेशेवर अपराधियों के विरूद्ध सीसीए की कार्रवाई हेतु अनुशंसा करने, वारंटियों को गिरफ्तार करने, सघन वाहन चेकिग अभियान चलाने समेत कई अन्य निर्देश भी उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को दिया। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए।