बरसात आने से पूर्व शहर के कैनालों की होगी सफाई
मधुबनी। नगर निगम के उप नगर आयुक्त अरुण कुमार ने शहर के वाटसन किग्स व राज केनाल के वि
मधुबनी। नगर निगम के उप नगर आयुक्त अरुण कुमार ने शहर के वाटसन, किग्स व राज केनाल के विभिन्न प्वाइंटों का निरीक्षण करते हुए शहर में जलजमाव को दूर करने की दिशा में जानकारी ली। उप नगर आयुक्त ने शहर के चभचा चौक, गदियानी चौक, सूडी स्कूल चौक, गांधी चौक, स्टेडियम चौक, थाना चौक, स्टेशन चौक सहित अन्य हिस्सों में केनालों की स्थिति से अवगत हुए। निरीक्षक के दौरान उप नगर आयुक्त ने बताया कि स्ट्रोम वाटर ड्रेनेज प्रोजेक्ट के लिए शहर के थाना चौक, स्टेशन चौक, 13 नंबर रेलवे गुमटी, महाराजगंज सहित अन्य हिस्सों में केनालों के निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाना आवश्यक है। बरसात आने से पूर्व इन केनालों की सफाई कराई जाएगी। इसके लिए जरुरत पड़ने पर नया जेसीबी खरीदारी के लिए प्रस्ताव दिया जाएगा। शहर को इस वर्ष भी जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में स्ट्रोम वाटर ड्रेनेज प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने तथा केनालों की पक्कीकरण कार्य में तेजी लाई जाएगी। शहर के थाना चौक पंप हाउस का निर्माण शुरू कर दिया गया है। कोतवाली चौक तक केनाल निर्माण कार्य की गति और तेज की जाएगी। राज केनाल में वार्ड सात के 13 नंबर गुमटी से स्टेशन चौक पर उड़ाही की जरूरत है। वहीं, वाटसन केनाल में स्टेशन चौक, थाना चौक होते हुए स्टेडियम रोड से भच्छी मुख्य केनाल तक उड़ाही की जरूरत है। किग्स केनाल में शहर के गदियानी चौक, सूडी स्कूल चौक, महाराजगंज से स्टेडियम चौक तक पक्कीकरण कार्य शुरू किया जाना आवश्यक है। इन केनालों की सफाई होने से पानी का बहाव आसान हो जाएगा। केनालों की सफाई हेतु संसाधन व मानव बल बढ़ाई जाएगी। उनके साथ सिटी मैनेजर नीरज कुमार झा, अमीन विनोद कुमार सिंह, स्वच्छता निरीक्षक अनिल कुमार झा, कर्मी सुमित कुमार, समाजसेवी निर्मल राय, टिकू कसेरा भी साथ चल रहे थे।