भागवत में कर्म के द्वारा होता समस्त राष्ट्र के चरित्र का निर्माण
शहर के राम चौक स्थित पुलिस लाइन भौआड़ा में श्रीश्री 108 महराज धीराज कामेश्वर ¨सह काली पूजा समिति के सौजन्य से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का उदघाटन पूर्व विधायक रामदेव महतो, समजसेवी अरूण राय,निर्मल राय, महंथ बब्बू ¨सह, मनीष ¨सह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।
मधुबनी। शहर के राम चौक स्थित पुलिस लाइन भौआड़ा में श्रीश्री 108 महराज धीराज कामेश्वर ¨सह काली पूजा समिति के सौजन्य से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का उदघाटन पूर्व विधायक रामदेव महतो, समजसेवी अरूण राय,निर्मल राय, महंथ बब्बू ¨सह, मनीष ¨सह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर आकर्षक 101 कलश यात्रा निकाली गई। यह महायज्ञ 23 नवंबर तक चलेगा। इस अवसर पर समाजसेवी अरूण राय ने कहा कि भारत की संस्कृति कर्म भूमि है। भागवत में कर्म के द्वारा समस्त राष्ट्र के चरित्र निर्माण भागवत कथा सुनने से होता है। उन्होंने कहा कि आज कल का लोगों का जीवन भागम-भाग का है। लेकिन जो आज कल के परिवेश में भी इस कथा से माध्यम से जीवन को भवसागर से पार करा सकते है। श्रीकृष्ण भगवान ने कहा कि कर्म करने वाले लोगों को हमेशा सफलता मिलती है। रामदेव महतो ने कहा कि दिन दुखियों का सेवा करना की सबसे बड़ा कर्म है। समाजसेवी निर्मल राय ने कहा कि भागवत महायज्ञ के आयोजन से शहर के आस पास सटे गांवों का महौल भक्तिमय हो गया है। दूर-दराज से लोग का आना शुरू हो गया है। वहीं समिति के सचिव सह महंथ बब्बू ¨सह ने कहा कि भागवत महायज्ञ कथा का आयोजन समाज के सहयोग से हो रहा है। जिसमें भौआड़ा पंचायत के लोगों का सराहनीय योगदान है। मौके पर भौआड़ा पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी, समाजसेवी सुनील कुमार पूर्वे, मालवर यादव, वकिल राय, राहुल कुमार, संतोष पांडेय, संतोष साह, रंजीत साह, रामबाबू भारती, दयाराम साह सहित अन्य लोग मौजूद थे।