संविदा कर्मियों ने वेतन भुगतान को पदाधिकारी का किया घेराव
नगर परिषद में वर्षो से कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने अपने वेतन नहीं मिलने से हताश हैं। होली के रंग फीकी होने की आशंका में ये कर्मी दिनभर कर्मियों व अधिकारियों के पास गुहार लगाते रहे।
फोटो : 19 एमडीबी 31 --- कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर होली पर्व पर वेतन देने का किया आग्रह जासं, मधुबनी : नगर परिषद में वर्षो से कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने अपने वेतन नहीं मिलने से हताश हैं। होली के रंग फीकी होने की आशंका में ये कर्मी दिनभर कर्मियों व अधिकारियों के पास गुहार लगाते रहे। सोमवार को इन कर्मियों ने कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष आनंद चौधरी का घेराव किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे कई सालों से कार्यरत हैं। सभी महत्वपूर्ण काम करते रहे हैं। शहर में जेसीबी, ट्रैक्टर, फॉगिग मशीन, ट्रिपर व अन्य वाहनों के संचालन के साथ कार्यालय में सभी टेक्निकल कार्यो का निष्पादन इनके द्वारा किया जा रहा है। एक्सक्यूटिव असिस्टेंट व अन्य कर्मियों के आने के बाद नगर परिषद कार्यालय के निष्पादन में तेजी आयी। कर्मी पवन, कुमारी पल्लवी, रेखा, सुमित, प्रिया, मालवर यादव, अशोक पासवान, रतनदीप राम, मो. अहमद, फुलेन्द्र झा, अमीन विनोद कुमार सिंह आदि ने वार्ड पार्षदों से भी इसके लिए पहल करने का आग्रह किया। ताकि उनके घर में होली मनायी जा सके। कर्मियों ने बताया कि आठ माह से उन्होंने वेतन नहीं मिला है। जिससे घर में बच्चों की पढ़ाई बाधित हो गयी है। होली को लेकर उनके बच्चों ने उनसे पिचकारी व रंग की मांग कर रहे हैं। बच्चों को क्या जबाव दें, समझ में नहीं आ रहा है। इसके अलावे अन्य तैयारी भी नहीं हो सकी है। इससे पूरे परिवार में मायूसी है। इधर सशक्त स्थायी समिति के सदस्य मनीष कुमार सिंह व सुनीता पूर्वे ने भी लिखित रुप से होली के मद्देनजर कर्मियों के मानदेय भुगतान का आग्रह किया है। इनके द्वारा अन्य सदस्यों से भी इसकी अनुशंसा कराये जाने का आग्रह किया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष आनंद चौधरी ने बताया कि कर्मियों को मानदेय मिलना चाहिए। इसके लिए जो भी विधि सम्मत होगा कार्रवाई होगी।