अखंड नवाह संकीर्तन शुरू भक्ति का माहौल
खुटौना बाजार के मध्य स्थित वासुदेव स्थान में शुक्रवार से नवाह नामधुन संकीर्तन यज्ञ आरंभ हो गया।
मधुबनी। खुटौना बाजार के मध्य स्थित वासुदेव स्थान में शुक्रवार से नवाह नामधुन संकीर्तन यज्ञ आरंभ हो गया। नामधुन संकीर्तन आरंभ होने के पूर्व एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बडी संख्या में रंगबिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं एवं कुमारी कन्याओं ने भाग लिया। कलश यात्रा वासुदेव स्थान से आरंभ होकर धुनीवन के पूरब सुगरवे नदी के वैदही घाट पहुंची जहां से कलशों में पवित्र जल भरकर नवाह यज्ञ स्थल पहुंची। गाजेबाजे के साथ निकली इस कलश यात्रा के आगे साधु संतों के साथ नवाह यज्ञ समिति के अध्यक्ष राजेश साह, उपाध्यक्ष अमरनाथ कुमार, सचिव सुशील कुमार, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार, सदस्य प्रिन्स कुमार, बिट्टू जी, प्रमोद नेता, भागवत चौधरी, पवन कुमार, जीतेन्द्र जी तथा अर्जुन कुमार आदि चल रहे थे। नवाह स्थल पर वर्ष 1961 से इसमें सक्रिय योगदान करनेवालों - स्व. नथमल नाहटा, रामसेवक सुमन, कमल पटवा तथा रासलाल महतो आदि के नाम अंकित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया है। नवाह यज्ञ समिति के सदस्यों ने नामधुन संकीर्तन में 82 मंडलियों के भाग लेने तथा यज्ञ स्थल के समीप उनके आवास एवं भोजनादि की समुचित व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक सहयोग से सादा प्रबंध किया जा रहा है।