Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव के लिए 21 कोषांगों का हुआ गठन

भले ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 11:45 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 11:45 PM (IST)
लोकसभा चुनाव के लिए 21 कोषांगों का हुआ गठन
लोकसभा चुनाव के लिए 21 कोषांगों का हुआ गठन

मधुबनी। भले ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन जिला प्रशासन पूरी तरह चुनावी मोड में आ गया है। इस कड़ी में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने 21 चुनावी कोषांगों का गठन कर दिया है। विभिन्न कोषांगों का कार्यस्थल का भी निर्धारण कर दिया गया है। कोषांगों के लिए वरीय पदाधिकारियों, नोडल पदाधिकारियों समेत अन्य पदाधिकारियों व कर्मचारियों तथा कार्यालय परिचारियों की भी प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। गठित किए गए सभी 21 चुनावी कोषांगों का कर्तव्य एवं दायित्व का भी निर्धारण कर दिया गया है। विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों, नोडल पदाधिकारियों समेत सभी कर्मियों को अपने-अपने दायित्व का ससमय नियमानुसार निर्वहन करने का भी निर्देश दिया गया है। लोकसभा चुनाव को ले इन कोषांगों का किया गया गठन :

loksabha election banner

--कार्मिक प्रबंधन कोषांग : इस कोषांग का वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता दुर्गानंद झा को बनाया गया है। इस कोषांग का कार्यस्थल जिला स्थापना शाखा निर्धारित किया गया है। --ईवीएम प्रबंधन कोषांग : डीडीसी अजय कुमार ¨सह को इस कोषांग का वरीय पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं कार्यस्थल गिरिधर पब्लिक लाइब्रेरी निर्धारित किया गया है।

-- परिवहन प्रबंधन कोषांग : डीआरडीए निदेशक बृज बिहारी भगत को इस कोषांग का वरीय पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं कार्यस्थल जिला परिवहन कार्यालय व स्टेडियम निर्धारित किया गया है।

-- प्रशिक्षण प्रबंधन कोषांग : जिला पंचायत राज पदाधिकारी को इस कोषांग का वरीय पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं कार्यस्थल नगर भवन निर्धारित किया गया है।

-- मतपत्र-डम्मी बैलेट व पोस्टल बैलेट प्रबंधन कोषांग : जिला भू-अर्जन पदाधिकारी मो. अतिकुद्दीन को इस कोषांग का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं कार्यस्थल डीआरडीए निर्धारित किया गया है। -- सामग्री प्रबंधन कोषांग : जिला आपूर्ति पदाधिकारी अशोक कुमार त्रिपाठी को इस कोषांग का वरीय पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं कार्यस्थल शिवगंगा बालिका उच्च विद्यालय निर्धारित किया गया है। -- आदर्श आचार संहिता प्रबंधन कोषांग : डीआरडीए निदेशक बृज बिहारी भगत को इस कोषांग का वरीय पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं कार्यस्थल डीआरडीए निर्धारित किया गया है।

-- अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण प्रबंधन कोषांग : राज्य कर संयुक्त आयुक्त देवानंद शर्मा को इस कोषांग का वरीय पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं कार्यस्थल वाणिज्य कर कार्यालय एवं जिला कोषागार कार्यालय निर्धारित किया गया है।

-- प्रेक्षक प्रबंधन कोषांग : अपर समाहर्ता दुर्गानंद झा को इस कोषांग का वरीय पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं कार्यस्थल जिला नजारत शाखा व जिला अतिथि गृह निर्धारित किया गया है।

-- विधि व्यवस्था प्रबंधन कोषांग : डीआरडीए निदेशक बृज बिहारी भगत को इस कोषांग का वरीय पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं कार्यस्थल डीआरडीए निर्धारित किया गया है। -- मीडिया प्रबंधन कोषांग : जिला भू-अर्जन पदाधिकारी मो. अतिकुद्दीन को इस कोषांग का वरीय पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं कार्यस्थल जिला जनसंपर्क कार्यालय निर्धारित किया गया है।

-- एमसरएमसी प्रबंधन कोषांग : जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी विकाश कुमार को इस कोषांग का वरीय पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।

-- डिजिटल-वीडियो कैमरा व वेब का¨स्टग प्रबंधन कोषांग : इस कोषांग में डीपीओ रश्मि वर्मा, डीआईओ आलोक नंदन ¨सह व आइटी मैनेजर आयशा की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस कोषांग का कार्यस्थल एनआइसी निर्धारित किया गया है।

-- कम्युनिकेशन प्रबंधन कोषांग : जिला मत्स्य पदाधिकारी सूर्य प्रकाश राम को इस कोषांग का वरीय पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं कार्यस्थल सूचना भवन निर्धारित किया गया है।

-- हेल्पलाइन एवं जन शिकायत प्रबंधन कोषांग: इस कोषांग का कार्यस्थल जिला सांख्यिकी कार्यालय निर्धारित किया गया है। इसमें जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सोमेश्वर प्रसाद की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

-- स्वीप एवं पीडब्ल्यूडी प्रबंधन कोषांग: डीडीसी अजय कुमार ¨सह को इस कोषांग का वरीय पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं कार्यस्थल डीआरडीए निर्धारित किया गया है। -- सुविधा-समाधान-सुगम एवं आइटी एप्लीकेशन कोषांग : जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी आलोक नंदन ¨सह को इस कोषांग का वरीय पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं कार्यस्थल आइटी शाखा निर्धारित किया गया है।

-- सीपीएमएफ प्रबंधन कोषांग : जिला मत्स्य पदाधिकारी सूर्य प्रकाश राम को इस कोषांग का वरीय पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं कार्यस्थल भू-अर्जन शाखा निर्धारित किया गया है।

-- मूलभूत सुविधा प्रबंधन कोषांग : जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीराम कुमार को इस कोषांग का वरीय पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं कार्यस्थल डीआरडीए निर्धारित किया गया है। -- निर्वाचन प्रबंधन कोषांग : उप निर्वाचन पदाधिकारी विकाश कुमार को इस कोषांग का वरीय पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं कार्यस्थल जिला निर्वाचन कार्यालय निर्धारित किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.