सीएए के नाम पर देश में गृह युद्ध की साजिश
मधुबनी। रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा बिहार में समझो समझाओ देश बचाओ यात्रा के तहत नौ जनवरी मधुबनी आएंगे।
मधुबनी। रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा बिहार में समझो समझाओ देश बचाओ यात्रा के तहत नौ जनवरी मधुबनी आएंगे। ये बातें एक होटल के सभागार आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह मुख्य प्रवक्ता माधव आनंद ने कहीं। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी के रास्ते बेनीपट्टी आंबेडकर चौक पर दोपहर एक बजे तथा रहिका में विद्यापति चौक पर सभा संबोधित कर शाम चार बजे जिला मुख्यालय स्थित टाऊन क्लब मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। साथ ही पार्टी 24 जनवरी को शिक्षा सुधार को लेकर पूरे बिहार में मानव कतार लगाकर नीतीश सरकार की विफलताओं को उजागर करेंगी। उन्होंने कहा कि सीएए और एनआरसी पर देश की अखंडता को तोड़ने का प्रयास प्रधानमंत्री कर रहे हैं। सीएए के नाम पर देश में गृ़ह युद्ध कराने की पूरी साजिश आरएसएस के द्वारा चल रही है। उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में बिहार में Xह्नह्वश्रह्ल;बदले सरकार - बदले बिहार Xह्नह्वश्रह्ल;की हवा जोर पकड़ ली है। 2020 में नीतीश सरकार को बिहार से उखाड़ फेकेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी सह प्रदेश महासचिव सफदर इमाम साहब के मौजूदगी में जिला अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद सिंह ने जिला के आम आवाम से अपील करते हुए कार्यक्रम में भाग लेकर सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में मनोज यादव, मधु राय , मो रेजाउद्दिन्न, भोला प्रसाद सिंह ,राम उदगार कुशवाहा , संजय सिंह सिघानिया, गंगा प्रसाद सिंह, राघवेन्द्र कुशवाहा, अजीत यादव ,मुरारी झा सहित अन्य नेता मौजूद थे।