विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: 'सिर पर कफन बांधकर निकला हूं, बिहार को...', मधुबनी में चिराग पासवान का हल्ला बोल; नीतीश सरकार को दी चुनौती

By Braj Mohan Mishra Edited By: Mukul Kumar
Published: Sun, 07 Jan 2024 03:09 PM (GMT+05:30)

सिरपर कफन बांधकर निकला हूं। बिहार को विकसित राज्य बनाकर ही चैन का सांस लूंगा। आजादी के बाद से ही ...और पढ़ें

मधुबनी में चिराग ने लोगों को किया संबोधित
मधुबनी में चिराग ने लोगों को किया संबोधित

HighLights

  1. बिहार सरकार अपराधियों को दे रही है संरक्षण
  2. अधिक समय तक शासन करने वाले नेताओं ने बिहार को कर दिया बर्बाद

जागरण संवाददाता, मधुबनी। सिरपर कफन बांधकर निकला हूं। बिहार को विकसित राज्य बनाकर ही चैन का सांस लूंगा। आजादी के बाद से ही बिहार में सबसे अधिक समय तक शासन करने वाले कांग्रेस, राजद, जदयू ने बिहार को बर्बाद किया है। बिहार में आज भी भ्रष्टाचार, अपराध का बोलबाला है।

इसे बिहार सरकार द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है। उक्त बातें लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने राजनगर प्रखंड के रामपट्टी राजघाट मैदान में जनसंवाद एवं मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कही।

बिहारियों को अन्य राज्यों में गाली दी जाती है: चिराग

उन्होंने कहा कि बिहार की स्थिति आज भी जस की तस बनी है। आज भी युवा, शिक्षा और रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं। बिहार में अपना कोई कारखाना, उद्योग नहीं है। बिहार पिछड़ा राज्यों की गिनती में आता है। देश के अन्य प्रदेशों में तेजी से विकास कार्य हो रहा है।

बिहार में विकास के नाम पर सिर्फ चापाकल गड़ाने की बात हो रही है। बिहारियों को अन्य राज्यों में गाली दिया जाता है। इससे बिहार के सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता है। लोजपा बिहार की महिलाओं, किसानों, मजदूरों के अधिकार को लेकर सदैव आवाज बुलंद करती रही है।

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को उनका हक दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार के साथ-साथ अपराध चरम सीमा पर पहुंच गया है। बिहार के किसी भी कार्यालय में बगैर घूस कोई भी कार्य नहीं हो रहा है।

'गरीबों के हक का दमन किया जा रहा'

गरीबों के हक का दमन किया जा रहा है। उन्हें छोटे से छोटे कार्यों के लिए चढ़ावा देना पड़ रहा है। समारोह को लोजपा आइटी सेल के उपाध्यक्ष गणेश कुमार महरान, जिला संयोजक अनुपम राजा, प्रदेश सचिव प्रवीण झा, अरविंद पूर्व , अनिल मिर्जा, पप्पू पासवान सहित अन्य ने संबोधित किया।

बता दें कि समारोह बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष भोजन के लिए हरिनगर पहुंचे थे। भोजन बाद मधुबनी आने के क्रम में लहेरियागंज से शंकर चौक तक उनके काफिला को जाम का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें-

बेगूसराय नहीं... अब यह जिला बना बिहार का सर्वाधिक प्रदूषित शहर, पटना और आरा की भी हालत खराब

कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षकों की अब खैर नहीं, केके पाठक ने दे दी एक और टेंशन; पकड़े गए तो सीधे चली जाएगी नौकरी