Move to Jagran APP

घोघरडीहा नपं के मुख्य व उप मुख्य पार्षद की गई कुर्सी

मधुबनी। घोघरडीहा नगर पंचायत के पार्षद व उप मुख्य पार्षद की कुर्सी छिन गई है। सोमवार को दोनों के खिलाफ अविश्वास पांच के मुकाबले छह वोट से पारित हो गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Nov 2019 11:51 PM (IST)Updated: Tue, 26 Nov 2019 06:11 AM (IST)
घोघरडीहा नपं के मुख्य व उप मुख्य पार्षद की गई कुर्सी
घोघरडीहा नपं के मुख्य व उप मुख्य पार्षद की गई कुर्सी

मधुबनी। घोघरडीहा नगर पंचायत के पार्षद व उप मुख्य पार्षद की कुर्सी छिन गई है। सोमवार को दोनों के खिलाफ अविश्वास पांच के मुकाबले छह वोट से पारित हो गया। प्रशासनिक भवन में मुख्य पार्षद एवं उपमुख्य पार्षद के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मत विभाजन कराया गया। इसमें प्रस्ताव के समर्थन में छह मत पड़े। वहीं प्रस्ताव के विरोध में पांच मत पड़े। इस तरह मुख्य पार्षद अनिल कुमार मंडल एवं उप मुख्य पार्षद ध्रुव कुमार झा के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव एक वोट से पारित हो गया।

loksabha election banner

इसके पूर्व निर्धारित समय पूर्वाह्न 11 बजे से बैठक प्रारंभ हुई। इसमें नपं के सभी 11 वार्ड पार्षदों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे वार्ड पार्षद शंकर झा ने छह वार्ड पार्षदों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस को पढ़कर सुनाया। इसके बाद मुख्य पार्षद अनिल कुमार मंडल एवं उपमुख्य पार्षद ध्रुव झा को आरोपों पर जवाब देने का मौका दिया। मुख्य पार्षद ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार, बेबुनियाद एवं तथ्यहीन करार दिया। लेकिन, उनके जवाब से अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन करने वाले पार्षद संतुष्ट नहीं हुए। वे वोटिग की मांग करने लगे। इसके बाद अध्यक्ष की अनुमति से गुप्त मतदान की प्रक्रिया अपनाई गई। इसमें सभी 11 वार्ड पार्षदों ने भाग लिया। मतगणना के बाद पर्यवेक्षक सह अनुमंडल पदाधिकारी गणेश कुमार ने पांच के मुकाबले छह मतों से प्रस्ताव पारित होने की घोषणा की।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कार्यपालक दंडाधिकारी अनिल कुमार सिंह एवं घोघरडीहा थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार मौजूद थे। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा एवं मत विभाजन प्रक्रिया के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी पुष्कर पुष्प भी उपस्थित थे। अविश्वास प्रस्ताव में मुख्य पार्षद अनिल कुमार मंडल, उप मुख्य पार्षद ध्रुव कुमार झा, वार्ड पार्षद शंकर झा, श्रवण कुमार ठाकुर, परमेश्वर पासवान, गौरी देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी, सावित्री देवी, उर्मिला देवी, श्यामा कुमारी ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.