Move to Jagran APP

बाल विवाह व दहेज प्रथा मिटाने को चला अभियान

हरलाखी प्रखंड क्षेत्र के कलना में दहे•ा प्रथा व बाल विवाह को प्रोत्साहित करने के लिए एक कन्या के विवाह में हेल्प लाइफ फाउंडेशन के द्वारा सहायता राशि दी गई। इस दौरान कलना में विपत्ति राम की पुत्री पूजा कुमारी की 18 वर्ष बाद दहेज मुक्त शादी होने पर संस्था द्वारा 5 ह•ार रुपये का चेक विवाह सहायता सहयोग राशि के रूप में प्रदान किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 May 2018 12:24 AM (IST)Updated: Tue, 01 May 2018 12:24 AM (IST)
बाल विवाह व दहेज प्रथा मिटाने को चला अभियान
बाल विवाह व दहेज प्रथा मिटाने को चला अभियान

मधुबनी। हरलाखी प्रखंड क्षेत्र के कलना में दहे•ा प्रथा व बाल विवाह को प्रोत्साहित करने के लिए एक कन्या के विवाह में हेल्प लाइफ फाउंडेशन के द्वारा सहायता राशि दी गई। इस दौरान कलना में विपत्ति राम की पुत्री पूजा कुमारी की 18 वर्ष बाद दहेज मुक्त शादी होने पर संस्था द्वारा 5 ह•ार रुपये का चेक विवाह सहायता सहयोग राशि के रूप में प्रदान किया गया। आयोजित संक्षिप्त समारोह को संबोधित करते हुए संस्था के कोऑर्डिनेटर राजीव कुमार ने कहा कि आज पुरे बिहार में दहे•ा प्रथा व बाल विवाह के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिससे समाज को एक नई राह मिली है। समाज से बाल विवाह व दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को खत्म करने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना होगा। इसके लिए लोगों को जागरूक करने के अलावा सहयोग व प्रोत्साहित करने की भी आवश्यकता है। बाल विवाह व दहे•ा प्रथा के विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रगति बाल विकास योजना के तत्वाधान में हेल्प लाइफ फाउंडेशन पूरे राज्य में अभियान चला रही है। संस्था के सदस्यों ने बताया कि सभी पंचायतों में एक पंचायत कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए है। जिनके माध्यम से संस्था में सभी लड़कियों का पंजीकरण किया जाता है। 18 के बाद लड़की की शादी के मौके पर संस्था द्वारा विवाह सहायता सहयोग राशि प्रदान किया जाता है। समाज से बाल विवाह व दहेज प्रथा को मिटाने के लिए यह संस्था प्रतिबद्ध है। मौके पर राजीव कुमार, अनिल कुमार, इंद्रदेव कुमार, संतोष कुमार दास, रूना कुमारी समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.