सीएए नागरिकता छीनने का नहीं, देने का कानून
मधुबनी। पंडौल प्रखंड मुख्यालय के सामने श्री कामेश्वर उच्च विद्यालय के मैदान में सीएए के समर्थन में भाजपा ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।
मधुबनी। पंडौल प्रखंड मुख्यालय के सामने श्री कामेश्वर उच्च विद्यालय के मैदान में सीएए के समर्थन में भाजपा ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान जुलूस के आगे भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम नारे लगाते हुए चल रहे थे। पीछे दर्जनों लोग 151 मीटर लंबे तिरंगा को हाथों में थामकर क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे। सबसे पीछे तिरंगे से सज धजकर बाइक पर सवार दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम था। जुलूस पंडौल उच्च विद्यालय के मैदान से चलकर प्रखंड कार्यालय, हाईस्कूल चौक से सहनी टोल स्टेट बैंक मोड़ मछट्टा चौक, महावीर स्थान चौक, मुरलिया चक पछवारी टोला होते हुए पूरे पंडौल बाजार का भ्रमण किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर झा ने कहा कि सीएए लोगों को नागरिकता देने का कानून है ना कि छीनने का। एक बात स्पष्ट है कि इस कानून का भारतीय मुसलमान, हिन्दू या किसी अन्य धर्म के लोगों पर कोई असर नहीं पड़ने वाला। उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास सर्वधर्म का रहा है। सीएए के मुद्दे पर विपक्षी दलों के द्वारा आमजनों को गलत तथ्य पेश कर भ्रमित किया जा रहा है।
पूर्व विधायक रामदेव महतो ने कहा कि सीएए के लागू होने से पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश के प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को भारत में नागरिकता मिलने में आसानी होगी। वहीं जिला महामंत्री देवेन्द्र यादव, जन्मेजय सिंह, नागेन्द्र राउत, मनोज चौधरी, रामबालक चौधरी, रजनीश झा, चंदन जायसवाल, मनोज कुमार मुन्ना, रेणु झा, राधा देवी, बेबी झा, अरुण सिंह, पंडौल मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार दास, हरिपुर मंडल अध्यक्ष विभूति झा, रमण शर्मा, हीरा लाल दास, पवन झा, प्रमोद कुमार सिंह, संजय गुप्ता, ज्योति नारायण मंडल, अश्विनी कुमार मिकू, मनीष झा उद्धव, आदित्य प्रकाश, सुमन जी झा, शैलेंद्र झा, पवन साह व विश्वनाथ दास समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।