गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं
मधुबनी। सूबे के पीएचईडी मंत्री शुक्रवार से चार दिनों तक बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र के बलाईन गांव से पद यात्रा शुरू करेंगे। गरीबो का उत्थान जलवायु परिवर्तन व आतंकवाद का मुकाबला गांधी के विचार से ही किया जा सकता है।
मधुबनी। सूबे के पीएचईडी मंत्री शुक्रवार से चार दिनों तक बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र के बलाईन गांव से पद यात्रा शुरू करेंगे। गरीबो का उत्थान, जलवायु परिवर्तन व आतंकवाद का मुकाबला गांधी के विचार से ही किया जा सकता है। उक्त बातें बिहार लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री विनोद नारायण झा ने बेनीपट्टी में अपने आवास पर प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर को भाजपा पूरे महीना जागरूकता के रूप में मना रही है। 31 अक्टूबर तक देश के भाजपा के सारे नेता गांवों का भ्रमण कर गांधी की विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। 11 अक्टूबर से चार दिनो तक बेनीपट्टी तथा कलुआही प्रखंड के विभिन्न गांवो में पद यात्रा शुरू करूंगा। पद यात्रा के प्रथम चरण में 11 अक्टूबर को बलाईन से शुभारंभ होगी साथ ही 12 को कलुआही प्रखंड के गांवो में, 13 को बेनीपट्टी में तथा 14 को बेनीपट्टी प्रखंड के पश्चिम भाग के गांवों में पदयात्रा किया जाएगा। महात्मा गांधी के विचार देश में आज भी प्रसांगिक है। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही हिसा व मार काट के दौर में गांधी जी के विचार ही उपयुक्त है। मंत्री श्री झा ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी उनके बताए रास्ते पर चलकर लगातार छह वर्षों से कार्य कर रहे है। स्वच्छता के मामले में गांधी जी के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ही जनआंदोलन का रूप लिया है। साफ-सफाई, उज्जवला योजना, हर घर आवास, आयुष्मान भारत योजना, गांधी के विचारों से प्रेरित है। देश के पीएम ने विश्व स्तर पर भारत का डंका बजा दिया है। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रो. मदन कुमार कर्ण, विमल कुमार झा, बौआ साहेब मिश्र, हरिकांत चौधरी, अनुराग सहनी, अजित कुमार मिश्र, गोविद झा दादा सहित अन्य लोग मौजूद थे।