जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन से काले अध्याय का अंत
मधुबनी। भाजपा की जनजागरण सभा स्थानीय नगर परिषद विवाह भवन के सभागार में जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद हुक्मदेव नारायण यादव ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35ए ने जम्मू-कश्मीर को अलगाववाद आतंकवाद परिवारवाद और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया।
मधुबनी। भाजपा की जनजागरण सभा स्थानीय नगर परिषद विवाह भवन के सभागार में जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद हुक्मदेव नारायण यादव ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35ए ने जम्मू-कश्मीर को अलगाववाद, आतंकवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह की ²ढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है कि आज धारा 370 निरस्त तथा जम्मू कश्मीर के पुनर्गठन से देश में एक काले अध्याय का अंत हुआ। पूरा देश इस निर्णय से एकजुटता के साथ उत्सव मना रहा है। सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र की जनता ने रिकॉर्ड मत देकर मधुबनी को सर्वाधिक मजबूत किया। जब अनुच्छेद 370 निरस्त किया जा रहा था उस वक्त आपका प्रतिनिधि भी अपना मत देकर पूरे जिला वासियों के मत का सदुपयोग करते हुए उस राष्ट्रीय कलंक को धोने में अपनी सहभागिता दिया। सांसद ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू की गलती को भी उजागर किया। इसके चलते पीओके पाकिस्तान के कब्जे में है। लेकिन, हमारी सरकार उस पाक अधिकृत कश्मीर को भारतीय हिस्सा बनाने के लिए कृतसंकल्पित हैं। विधान पार्षद सुमन महासेठ ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर से आतंकवाद खत्म होगा। वहां का विकास होगा। जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर ने कहा कि जम्मू कश्मीर में लिए गए निर्णय से विश्व शांति के प्रभावों को मजबूती मिलेगी। विधायक रामप्रीत पासवान ने कहा कि पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में प्रायोजित आतंकवाद को बढ़ावा देकर भारत के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को रोकने का काम किया था। पूर्व विधायक रामदेव महतो व हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि यह निर्णय एक नई सुबह है। कश्मीर के लोगों के लिए नई शुरूआत है। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर नगर में सभी महापुरूषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण सांसद अशोक यादव ने किया।
सभा में प्रो.गंगानंद झा, बेबी झा, डॉ. किरण कुमारी झा, देवेंद्र कुमार यादव, अजय भगत, महेंद्र पासवान, श्रवण पूर्वे, रंधीर खन्ना, जन्मेजय सिंह, संयोजक शंकर झा, सुनील कुमार मिश्र, सुबोध चौधरी, राहुल राज, मनोज चौधरी, राधा देवी, बबली यादव, रेणु झा, मीना देवी समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।