Move to Jagran APP

सीएए के समर्थन में भाजपा की विशाल तिरंगा यात्रा

मधुबनी। स्थानीय राज मैदान से प्रखंड भाजपा के तत्वावधान में सीएए के समर्थन में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 11:11 PM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 06:09 AM (IST)
सीएए के समर्थन में भाजपा की विशाल तिरंगा यात्रा
सीएए के समर्थन में भाजपा की विशाल तिरंगा यात्रा

मधुबनी। स्थानीय राज मैदान से प्रखंड भाजपा के तत्वावधान में सीएए के समर्थन में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ता हाथों में सीएए के समर्थन में लिखी तख्तियां लिए तथा नारे लगाते चल रहे थे। तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न भागों से गुजरती हुई प्रस्थान स्थल पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने सीएए कानून लागू कर देश की एकता, अखंडता को मजबूती देने का काम किया है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर, तीन तलाक कानून लागू कर कांग्रेस पार्टी द्वारा 70 वर्ष पूर्व की गई भयंकर भूलों को सुधारने का काम किया है। सीएए के मुद्दे पर विपक्षी पार्टियों को निशाने पर लेते हुए जिला भाजपा के अग्रिम पंक्ति के नेताओं ने कहा कि कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे पर भ्रम फैलाकर जनता को भ्रमित कर रही। इसमें उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिलने वाली। यात्रा में युवाओं व महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी दी। वहीं इसमें क्षेत्रीय विधायक डॉ. रामप्रीत पासवान, विधान पार्षद सुमन महासेठ, पूर्व विधायक रामदेव महतो, अरुण शंकर प्रसाद, हरिभूषण ठाकुर बचौल, जिला पार्षद संजय राम, एबीवीपी के प्रदेश मंत्री सुजीत कुमार पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर झा, घनश्याम ठाकुर, जगदीश देव, समाजसेवी व स्वर्ण व्यवसायी भोलानाथ प्रसाद, मनोज चौधरी,रंधीर खन्ना, अमरनाथ प्रसाद, महेंद्र पासवान, मृत्युंजय कुमार कुंदन, शेखर सुमन, राजीव झा, भवेश मिश्रा, संतोष सिंह, नवीन झा, फेकू यादव, पप्पू ठाकुर समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.