अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक चालक की मौत, कोहराम
मधुबनी। पंडौल थाना क्षेत्र के शाहपुर चौक से उत्तर अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटरसाइकिल चालक युवक की मौत हो गई वहीं एक घायल हो गया।
मधुबनी। पंडौल थाना क्षेत्र के शाहपुर चौक से उत्तर अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटरसाइकिल चालक युवक की मौत हो गई वहीं एक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम रहिका थाना क्षेत्र के सप्ता चौथाई पट्टी निवासी गणेश यादव का 26 वर्षीय बेटा सोनू कुमार यादव अपने दोस्त फूल देव यादव के बेटे गोलू कुमार के साथ अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेला देखने गया था। वापस अपने घर की ओर आ रहा था तो सरहद चौक से उत्तर किसी अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से दोनों मोटरसाइकिल सवार युवक वहीं गिर गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना थानाध्यक्ष अनोज कुमार को दी। सूचना मिलते ही एसआई जितेन्द्र कुमार सिंह व जगदेव मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों ने दोनों घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी लाया। जहां इलाज के दौरान गणेश यादव क बेटे सोनू कुमार की मौत हो गई। वहीं उसका साथी जो बुरी तरह घायल है उसका इलाज चल रहा है। तत्काल घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन मधुबनी सदर अस्पताल पहुंचे। विजयादशमी के दिन इस दर्दनाक हादसे से सभी का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक के चाचा मनोज कुमार यादव के बयान पर पंडौल थाना में अज्ञात वाहन मालिक व चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मृतक एवरग्रीन हॉस्पिटल में दवा दुकान करता था। थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।