विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रशांत किशोर का तीखा हमला, लोहिया और जेपी के नाम पर राजनीति करने वालों ने चुनाव में खरीदे वोट

By Madan Lal Karna Edited By: Ajit kumar
Published: Mon, 23 Feb 2026 05:00 PM (IST)

Prashant Kishor Statement:प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि लोहिया और जेपी के नाम पर राजनीति करने वाले दलों ने विधानसभा ...और पढ़ें

प्रशांत किशोर ने कहा कि संगठन को पुनर्गठित कर उसे जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। फाइल फोटो

प्रशांत किशोर ने कहा कि संगठन को पुनर्गठित कर उसे जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। फाइल फोटो

HighLights

  1. प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति पर तीखा हमला बोला।

  2. लोहिया-जेपी के नाम पर वोट खरीदने का आरोप लगाया।

  3. जन सुराज का लक्ष्य बिहार का नवनिर्माण करना है।

संवाद सहयोगी, बाबूबरही (मधुबनी)। Jan Suraj Bihar: जन सुराज के प्रमुख और सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉ. राममनोहर लोहिया और जयप्रकाश नारायण के नाम पर राजनीति करने वाले दलों ने विधानसभा चुनाव में खुलेआम वोट खरीदने का काम किया।

माट गांव निवासी जन सुराज के वरिष्ठ नेता सुनील मंडल के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज की मूल अवधारणा बिहार का नव निर्माण है। इस लक्ष्य को पाने के लिए सबसे पहले संगठन को पुनर्गठित कर उसे जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है।

60–70 करोड़ बांटकर खरीदे गए वोट

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि लोहिया और जेपी के नाम पर राजनीति करने वाले दलों ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 60 से 70 करोड़ रुपये खर्च कर मतदाताओं को प्रभावित किया। उन्होंने सवाल उठाया,“क्या दस हजार रुपये मिलने से किसी गरीब का जीवन स्तर बदल जाएगा? क्या इससे बेरोजगारी खत्म होगी या बच्चों की पढ़ाई सुनिश्चित हो पाएगी?”

उन्होंने कहा कि यह पैसा दरअसल जनता का ही है, जिसे पहले सरकारी योजनाओं या खातों में डालकर लोगों को दिग्भ्रमित किया जाता है और फिर चुनाव के समय वोट खरीदने में इस्तेमाल किया जाता है।

इस गलती को न दोहराएं

प्रशांत किशोर ने आम लोगों से अपील की कि वे इस सच्चाई को समझें और भविष्य में इस तरह की राजनीतिक चालों का शिकार न बनें। उन्होंने कहा कि जन सुराज ऐसा बिहार बनाना चाहता है, जहां बेरोजगारों को रोजगार के लिए, छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए, बीमारों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों में पलायन न करना पड़े।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, ललन कुमार, सरवर अली, आशुतोष मिश्रा, रामदयाल यादव, विजय पासवान, दिनेश कुमार मंडल, अजीत राय, कमरे आलम, अजीम मंसूरी, अशोक चौधरी, पप्पू पासवान सहित बड़ी संख्या में जन सुराज से जुड़े नेता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।