Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: महाराष्ट्र में ग्लव्स फैक्ट्री में लगी आग, बिहार के चार मजदूरों की जलकर मौत; तीन एक ही परिवार के

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Mon, 01 Jan 2024 10:15 AM (IST)

    महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में शनिवार देर रात एक भयावह हादसा हो गया। शनिवार की रात करीब 215 बजे संभाजीनगर गांव स्थित ग्लव्स (दस्ताना) फैक्ट्री में भी ...और पढ़ें

    Hero Image
    महाराष्ट्र में ग्लव्स फैक्ट्री में लगी आग, बिहार के चार मजदूरों की मौत।

    जासं, लदनियां (मधुबनी)। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में संभाजीनगर गांव स्थित ग्लव्स (दस्ताना) फैक्ट्री में आग लगने से मधुबनी के चार मजदूरों की जलकर मौत हो गई। मरने वाले लोग लदनियां थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी मोहम्मद मुश्ताक (64) और उनके भतीजे कौशर आजम (29) व मोहम्मद इकबाल (25) तथा बाबूबरही थाना क्षेत्र के जमुनिया निवासी मोहम्मद मरगूब (35) हैं। कौशर आजम के भाई मोहम्मद इरशाद ने घटना की सूचना स्वजन को दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार देर को हुआ यह दर्दनाक हादसा

    सभी मजदूर ग्लव्स (दस्ताना) फैक्ट्री में काम करते थे। उसी फैक्ट्री में सोते भी थे। शनिवार की रात करीब 2:15 बजे फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस घटना में छह लोगों के जलने की सूचना है। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। अधजले शवों को अस्पताल पहुंचाया गया।

    जमानिया में मातमी सन्नाटा

    शेख मोहम्मद शहाबुद्दीन के 28 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मरगूब की जलने से मौत के बाद बाबूबरही थाना क्षेत्र के जमानिया टोले में मातमी सन्नाटा पसरा है। गांव में इस बात की सूचना रविवार की सुबह मिली।

    गांव के बिंदेश्वर राम ने बताया कि मरगूब डेढ़ माह पूर्व संभाजीनगर गया था, ताकि घर की माली हालत को सुधार सके। उसे चार साल का पुत्र व तीन साल की पुत्री है। पत्नी गर्भवती है।

    सूचना के अनुसार मरगूब के रिश्तेदार मुंबई में रहते हैं, जो घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। वहां से सभी शवों को लाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

    यह भी पढ़ें: Bihar News: आज से हड़ताल पर रहेंगे जनवितरण के दुकानदार, उपभोक्‍ताओं को नहीं मिलेगा राशन व केरोसिन

    यह भी पढ़ें: काफी महंगा शौक रखते हैं तेज प्रताप यादव, बीएमडब्ल्यू गाड़ी के साथ 15 लाख की बाइक भी है; जानें उनके नाम है कितनी संपत्ति