विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Crime : 'साहब मेरी मजदूरी दे दो...', मकान मालिक ये सुनते ही हुआ आगबबूला; राजमिस्त्री की पीट-पीटकर ले ली जान

By Pradeep MandalEdited By: Mukul Kumar
Published: Thu, 14 Dec 2023 01:42 PM (IST)

मधुबनी में पुलिस का भय खत्म होता दिख रहा है। मजदूरी का बकाया मांगने पर राजमिस्त्री की पीट-पीटकर कर हत्या ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. अस्पताल ले जाने के क्रम में तोड़ा दम
  2. तीन चार दिन से कर रहा था काम

जागरण संवाददाता, मधुबनी। गृह निर्माण में काम कर रहे राजमिस्त्री ने मजदूरी का पैसा मांगा तो मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के सूड़ी उच्च विद्यालय बलहा टोल के निकट की है।

शाहपुर निवासी मो. ओकिल का 32 वर्षीय पुत्र मो. गुलाब अपने अन्य सहयोगी के साथ नगर थाना क्षेत्र के सूड़ी उच्च विद्यालय बलहा के निकट खजौली निवासी मो. जहांगीर के नए मकान निर्माण में राजमिस्त्री का काम कर रहा था। वह बीते तीन-चार दिनों से वहीं रह कर काम कर रहा था।

बुधवार की सुबह उसके घर सूचना दी गई की वह बीमार पड़ गया है। स्वजन अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचे तो देखा वह घायल व अचेता अवस्था में था। उसे उठाकर सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जहां से डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया।

अस्पताल से ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। स्वजन उसका शव लेकर घर चले आए। दोपहर बाद घटना की सूचना नगर थाना को दी गई। नगर थाना ने मृतक का शव लेकर सदर अस्पताल आने को कहा। मृतक के स्वजन स्थानीय लोगों की मदद से शव लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।

हत्या का लगाया आरोप

मृतक के पिता पंडौल थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी मो. ओकिल ने बताया कि वह स्वयं दरभंगा में राजमिस्त्री का काम करने गए थे। बुधवार को उन्हें इस घटना की सूचना मिली और वह वहां से भागे चले आए।

उन्होंने पुलिस को दिए फर्द बयान में बताया है कि उनका बेटा मो. गुलाब बटलोहिया के एक युवक के साथ पिछले तीन-चार दिन पहले यहां काम करने आया था। बुधवार की सुबह उसने मकान मालिक से अपनी मजदूरी का पैसा मांगा था।

जिस पर उसे घर बनवा रहे मकान मालिक ने गाली गलौज देते हुए मारा पीटा। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया था। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

इसके बाद वह सब लेकर नगर थाना के कहने पर सदर अस्पताल आए हैं। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी, तीन लड़की व एक लड़का सहित अपने माता-पिता को छोड़ गया है। उक्त घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा फैला है जबकि स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है।

वहीं, खबर लिखे जाने तक नगर थाना की पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने व प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी थी।

यह भी पढ़ें- 'हम कृष्ण के वंशज'... MP में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाने पर Tej Pratap ने कर दी तारीफ

यह भी पढ़ें- 'लालू के रहते नीतीश पर भरोसा नहीं', BJP सांसद का हमला; कहा- अडाणी को कोसने वाले बिछा रहे रेड कार्पेट