बिहार कांग्रेस ने अपनी संपत्तियों का सत्यापन शुरू किया, मधुबनी समेत चार जिलों का प्रभार टेकनाथ पाठक को
Bihar Congress Property: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने राज्य भर में अपनी संपत्तियों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए सत्यापन ...और पढ़ें

प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिला इकाइयों से जमीनों और कार्यालयों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
HighLights
कांग्रेस ने राज्य भर में संपत्ति सत्यापन अभियान शुरू किया।
टेकनाथ पाठक को मधुबनी सहित चार जिलों का प्रभार मिला।
अवैध कब्जे हटाकर कार्यालयों को आधुनिक बनाने की योजना।
जागरण संवाददाता, मधुबनी। Bihar Congress Assets Verification: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने राज्य भर में पार्टी की संपत्तियों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए जिला भू-संपदा प्रभारियों की नियुक्ति की है।
प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार के निर्देश पर टेकनाथ पाठक को मधुबनी के साथ-साथ सुपौल, समस्तीपुर और दरभंगा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है।
मांगा गया संपत्तियों का ब्योरा
प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिला इकाइयों से जमीनों और कार्यालयों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
जिला इकाइयों को यह बताना होगा कि संपत्ति पर कार्यालय संचालित है या नहीं, साथ ही जमाबंदी, स्वीकृत नक्शा, डीड और गिफ्ट डीड की प्रतियां भी भेजनी होंगी।
दुकानों और किरायों की जांच
पार्टी ने संपत्तियों पर बनी दुकानों, किरायेदारों के नाम, मोबाइल नंबर और वसूले जा रहे किराए का पूरा ब्योरा मांगा है।
यदि किसी संपत्ति पर अवैध कब्जा है या मामला कोर्ट में लंबित है, तो अतिक्रमणकारी, वाद संख्या और अधिवक्ता से जुड़ी जानकारी भी देनी होगी।
अतिक्रमण छुड़ाने का प्लान
लंबे समय से देखरेख के अभाव में कई जिलों में कांग्रेस की जमीनों और भवनों पर अवैध कब्जे की शिकायतें मिली हैं।
इस सत्यापन अभियान का मुख्य उद्देश्य पार्टी की संपत्तियों को अतिक्रमण से मुक्त कराना और बिहार में चल रहे सरकारी भूमि सर्वेक्षण के तहत सभी कानूनी दस्तावेजों को दुरुस्त करना है।
आधुनिक कार्यालय बनाने की तैयारी
सत्यापन के बाद पार्टी अपनी अचल परिसंपत्तियों का जीर्णोद्धार कराकर वहां डिजिटल सुविधाओं से लैस पार्टी कार्यालय और ट्रेनिंग सेंटर तैयार करेगी।
इसके लिए सभी जिला समितियों से संपत्तियों के नवीनतम रंगीन फोटो भी प्रदेश कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- बिहार कांग्रेस का नया मीडिया सेल गठित, 93 नेताओं को मिली जिम्मेदारी; असित नाथ बने राज्य मीडिया संयोजक
