Move to Jagran APP

कोरोना के खिलाफ बड़ी जीत, एक साथ स्वस्थ हुए 27 संक्रमित

मधुबनी। जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या के बीच राहत की भी बड़ी खबर आई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 12:35 AM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 12:35 AM (IST)
कोरोना के खिलाफ बड़ी जीत, एक साथ स्वस्थ हुए 27 संक्रमित
कोरोना के खिलाफ बड़ी जीत, एक साथ स्वस्थ हुए 27 संक्रमित

मधुबनी। जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या के बीच राहत की भी बड़ी खबर आई है। गुरुवार को जिले के विभिन्न कोविड केयर सेंटरों से बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर घर लौटै। जयनगर र्निसंग स्कूल के आइसोलेशन वार्ड से 21 कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ हुए। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके अलावा झंझारपुर से छह कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ होकर घर लौट गए। इस तरह आज 27 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली। हालांकि, आज झंझारपुर के पट्टीटोल के भी एक व्यक्ति घर लौटे। उनकी रिपोर्ट पहले ही निगेटिव आ चुकी थी। मगर, उनकी बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। आज बच्ची की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वे भी साथ घर लौटे। इस तरह आज 28 लोग स्वस्थ होकर घर पहुंचे। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि इन्हें कोई विशेष दवा या अन्य चीजों की जरूरत नहीं पड़ी। अब तक जिले में 58 लोग स्वस्थ हो गए हैं। इस तरह जिले में अब 125 एक्टिव मामले हैं। अब तक झंझारपुर से 35, जयनगर से 21 व बेनीपट्टी से तीन लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। इसके अलावा पंडौल का एक युवक भी स्वस्थ होकर घर गया। मगर, उसकी इंट्री गाजियाबाद में है।

loksabha election banner

जयनगर में भर्ती 21 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव जयनगर : अनुमंडल मुख्यालय के र्निसंग स्कूल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 21 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद शाम में सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया। इसमें बासोपट्टी के नौ, खुटौना के सात एवं लदनियां के पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों का रिपोर्ट निगेटिव आई। कोरोना वायरस को मात देकर निकले इनलोगों को चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यर्किमयों ने ताली बजाकर विदा किया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार रोनित ने बताया कि आज डिस्चार्ज किए गए सभी 21 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को 14 दिनों तक आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ को सर्दी व खांसी की शिकायत होने पर नार्मल कुछ दवाएं दी गईं। डिस्चार्ज किए गए सभी व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हैं। यहां से पहली बार कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.