डीएम की कार्यशैली व प्रशासनिक क्षमता की सराहना
मधुबनी। जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक को बुधवार को जिला परिषद कर्मियों समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों एवं जिले के पदाधिकारियों द्वारा अलग-अलग समारोह में विदाई दी।
मधुबनी। जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक को बुधवार को जिला परिषद कर्मियों, समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों एवं जिले के पदाधिकारियों द्वारा अलग-अलग समारोह में विदाई दी। जिला परिषद कर्मियों ने डीआरडीए सभागार में तो समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों ने नगर भवन में विदाई समारोह का आयोजन किया। जिलास्तर से लेकर अनुमंडल व प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों द्वारा जिला अतिथि गृह में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उक्त विदाई समारोहों में पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने जिला पदाधिकारी के रूप में शीर्षत कपिल अशोक की कार्यशैली एवं प्रशासनिक क्षमता की काफी प्रशंसा किया। कहा कि इनसे काफी कुछ सीखने का मौका मिला है। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने मिलनसार व मृदुभाषी व्यक्तित्व व कृत्वित्व से यहां अमिट छाप छोड़कर जा रहे हैं। डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि यहां उन्हें सबों का सहयोग व आदर मिलता रहा। वे इस जगह को भूल नहीं पाएंगे। स
बसे पहले जिला परिषद कर्मियों द्वारा डीआरडीए में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिप अध्यक्ष शीला देवी, जिला पार्षद संजय राम, राम अशीष पासवान, मो. जहांगीर अली, तज्जमुल हुसैन, मो. रेजाउद्दीन, शुभंकर झा, राज नारायण चौधरी, जितेन्द्र कुमार भारती, संजय कुमार यादव, सरिता देवी आदि ने कहा कि डीएम एसके अशोक की कार्यशैली, प्रशासनिक क्षमता, व्यक्तित्व व कृतित्व की सराहना करते हुए कहा कि इन्होंने जिले के विकास के लिए कई ऐसे कार्य किए हैं, जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने अपनी कार्यशैली से जिलेवासियों के दिलों में अमिट छाप छोड़कर जा रहे हैं। इस समारोह में डीडीसी अजय कुमार सिंह, जिप कर्मी रणधीर कुमार, पवन कुमार, वशिष्ठ नारायण सिंह, नीलम श्रीवास्तव, जिप कर्मचारी संघ अध्यक्ष गंगा प्रसाद मेहतर, सचिव राम सरोवर सिंह, डीआरडीए कर्मी लाल कृष्ण आडवाणी समेत जिला परिषद एवं डीआरडीए के अन्य कर्मी मौजूद थे। इसके बाद समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों के द्वारा नगर भवन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सहायक जिला मंत्री रमण प्रसाद सिंह की अध्यक्षता एवं संचालन में आयोजित इस समारोह में डीएसओ एके त्रिपाठी, सदर डीसीएलआर बुद्ध प्रकाश, जिला पंचायत राज पदाधिकारी मो. नौशाद खां, उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार, महासंघ अध्यक्ष आनंद मोहन चौधरी, जिला मंत्री गणपति झा, श्याम सुंदर पासवान, सुदिष्ट नारायण झा, राम सेवक चौधरी, श्याम नारायण सिंह, जकी अहमद, आदित्य कुमार, मीरा कुमारी, सुरेन्द्र कुमार, ललन कुमार सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, उदय नंदन राय, पप्पू कुमार पंडित, अशोक कुमार, सुरेन्द्र कुमार, शैलेन्द्र कुमार समेत समाहरणालय संवर्ग के अन्य कर्मी मौजूद थे। इसके बाद जिलास्तर से लेकर अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर तक के पदाधिकारियों के द्वारा जिला अतिथिगृह में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिलास्तर, अनुमंडलस्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक के पदाधिकारी, कई कर्मचारी आदि मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि एसके अशोक को स्थानांतरित कर पूर्वी चंपारण के डीएम पद पर पदस्थापित किया गया है। जबकि पश्चिमी चंपारण के डीएम डॉ. डीएन रामचन्द्र को मधुबनी के डीएम पद पर पदस्थापित किया गया है।