Move to Jagran APP

विपदा की घड़ी में सरकार पीडि़तों के साथ : पंचायती राज मंत्री

पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत ने कहा है कि बिहार सरकार विपदा की घड़ी में पीडि़तों के साथ खड़ी है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Aug 2019 10:04 PM (IST)Updated: Sat, 03 Aug 2019 06:28 AM (IST)
विपदा की घड़ी में सरकार पीडि़तों के साथ : पंचायती राज मंत्री
विपदा की घड़ी में सरकार पीडि़तों के साथ : पंचायती राज मंत्री

मधुबनी, जेएनएन। पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत ने कहा है कि बिहार सरकार विपदा की घड़ी में पीडि़तों के साथ खड़ी है।प्रदेश के 12 जिलों में जो बाढ़ के कारण क्षति हुई है उसकी भरपाई नहीं की जा सकती कितु सरकार इन्हें हर संभव मदद को तैयार है। मंत्री बाबूबरही प्रखंड मुख्यालय में बाढ़ की धारा में बह गए महेशवाड़ा पंचायत के बेला निवासी स्नेही यादव की पत्नी समुद्री देवी को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 4 लाख का चेक प्रदान कर रहे थे। कहा कि बाढ़ की संभावना अभी कम नहीं हुई है। साथ ही सुखाड़ की समस्याएं भी कई जिलों में है। इसलिए मुख्यमंत्री ने जिला के सभी प्रभारी मंत्रियों को अपने अपने प्रभार के जिले में समीक्षा बैठक करने का निर्देश दिए हैं। बाढ़ के कारण जो सड़कें क्षतिग्रस्त हुई थी उसे ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा मरम्मत का कार्य द्रुत गति से जारी है। अधिकांश जगहों पर यातायात बहाल कर दी गई है। प्रखंड मुख्यालय बाढ़ से संबंधित समीक्षा में बताया गया कि अब तक बाढ़ के कारण गृहविहीन हुए 8899 परिवारों के खाते 6-6 हजार रुपये देने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। अब भी सर्वे का काम जारी है। एक भी पीड़ित परिवार सरकारी लाभ से वंचित नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कुछ डैमेज पोलीत्रिपाल जिले में आ जाने के कारण इसे वापस करने की नौबत आ पड़ी। छूटे परिवारों को यह शीघ्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे। फसल क्षति रिपोर्ट के मामले में बाबूबरही से कम रिपोर्ट जाने की बात पर मंत्री ने नाराजगी जताई। कहा विभागीय पदाधिकारी व कर्मी खेतों पर जाएं। तथा वास्तविक लाभुकों का नाम जोडे़ं। कहा कि बक्साही में कटाव स्थल पर कटाव निरोधी कार्य का निर्देश दिया गया है।शीघ्र ही कार्य प्रारंभ होगा। नवटोली घाट में हाई लेवल ब्रीज का निर्माण होगा। टेंडर की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। मौके पर सीओ सतीश कुमार, बीडीओ प्रकाश कुमार, राजदेव सिंह, सुनिल मंडल, सूर्यदेव सिंह, रंधीर खन्ना, रामचंद्र मिश्र, महेंद्र कामत, नारायण मिश्र, काशी सिंह, मोहन तिवारी आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.