झंझारपुर में पैक्स चुनाव की सारी प्रशासनिक तैयारी पूरी
मधुबनी। झंझारपुर अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में आज होने वाले पैक्स चुनाव और मतगणना के लिए अनुमंडल प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
मधुबनी। झंझारपुर अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में आज होने वाले पैक्स चुनाव और मतगणना के लिए अनुमंडल प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। एसडीएम शैलेश कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएम के निर्देश पर इस पैक्स चुनाव में शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियों के साथ ही पोलिग बूथ पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। किसी भी हाल में पैक्स चुनाव को शांतिपूर्ण रुप से समाप्त कराने के लिए अनुमंडल एवं पुलिस प्रशासन कृत संकल्पित है। चुनाव तैयारी के मद्देनजर सभी प्रखंड क्षेत्रों में धारा 144 लगाया गया है। साथ ही मोबाइल सेक्टर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्ति की गई है। पोलिग बूथ पर मजिष्ट्रेट को प्रतिनियुक्त की गई है। साथ ही सभी बूथों पर मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए विडीयोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है। अनुमंडल क्षेत्र के सभी सात थाना एवं ओपी के 650 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। मतदान सुबह सात से अपराह्न तीन बजे तक किया जाएगा। मतदान समाप्ति के बाद मतगणना कार्य प्रारंभ कर उसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाने की संभावना है। अनुमंडल क्षेत्र में कहां होगा पैक्स चुनाव: झंझारपुर प्रखंड में वलनी मेहथ, महिनाथपुर, सिमरा, सुखेत, संग्राम एवं परसा पंचायत में, मधेपुर प्रखंड में करहारा, महपतिया, वसीपट्टी, डारह, परसाद, भीठ भगवानपुर, भेजा, बरसाम, मधेपुर पूर्वी पंचायत, अंधराठाढ़ी प्रखंड में गंगद्वार, मैलाम, शीवा, मरुकिया, अंधराठाढ़ी दक्षिणी एवं उत्तरी, गौड़ अंधरा, रखवारी, हरना, कर्णपुर, ननौर पंचायत में, लखनौर प्रखंड में दीप पूर्वी एवं पश्चिमी, वेहट उत्तरी, मदनपुर, तमुरिया, बेलौचा, लौफा, कछुआ, लखनौर पूर्वी एवं पश्चिमी, वलिया, गंगापुर पंचायत में पैक्स चुनाव होना है। झंझारपुर प्रखंड क्षेत्र में अध्य़क्ष के छह पदों के चुनाव में 16 प्रत्याशी मैदान में है। वहीं सभी छह पंचायतों में कार्यकारिणी सदस्य के लिए 66 प्रत्याशी मैदान में है। कुल 7528 मतदाताओं द्वारा इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया जाएगा।