एडीएम ने क्वारंटाइन कैंपो का लिया जायजा
मधुबनी। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार बुधवार को एडीएम अवधेश राम ने बीडीओ महेश्वर पंडित अंचलाधिकारी पंकज कुमार सकरी थानाध्यक्ष अशोक कुमार पंडौल थाना के एसआइ जेके सिंह के साथ प्रखंड स्तरीय क्वारंटाइन कैंपों का निरीक्षण किया।
मधुबनी। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार बुधवार को एडीएम अवधेश राम ने बीडीओ महेश्वर पंडित, अंचलाधिकारी पंकज कुमार, सकरी थानाध्यक्ष अशोक कुमार, पंडौल थाना के एसआइ जेके सिंह के साथ प्रखंड स्तरीय क्वारंटाइन कैंपों का निरीक्षण किया। वे प्रखंड क्वारंटाइन कैंप सकरी स्थित एलएमटी पब्लिक स्कूल, ब्रह्मोत्तरा मध्य विद्यालय, अनूप लाल परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, पंडौल के आरएन कॉलेज, विवेकानंद मिशन विद्यापीठ, गुड शेफर्ड एवं डायमंड पब्लिक स्कूल कैंपों पर पहुंचे। वे कैंपों में रह रहे लोगों से उनको मिलने वाली सुविधाओं और वहां हो रही समस्याओं के बारे में जानकारियां लीं। वहां पर कार्यरत कर्मियों को भी कई दिशा निर्देश दिए। लोगों से फिजिकल डिस्टेंसिग बनाए रखने तथा मास्क लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय कठिनाइयों से भरा है। आपसी सहयोग से ही इसमें सफल होंगे। आवश्यकता है कि आपसी सहयोग से इस महामारी से उबरें। कैंपों की साफ-सफाई नियमित रूप से करने, सुरक्षा व्यवस्था रखने तथा सभी प्रवासियों को समय पर सरकारी निर्देशानुसार स्वच्छ भोजन देने और डिग्निटी किट उपलब्ध कराए जाने को कहा।