राशि व बाइक लूटकांड का आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
मधुबनी। स्थानीय राजनगर थाना पुलिस ने राजनगर-बाबूबरही मुख्य पथ पर तीन वर्ष पूर्व हुई लूट के एक मामले के आरोपित सुमन कुमार साह को गिरफ्तार कर लिया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 11:55 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 11:55 PM (IST)
मधुबनी। स्थानीय राजनगर थाना पुलिस ने राजनगर-बाबूबरही मुख्य पथ पर तीन वर्ष पूर्व हुई लूट के एक मामले के आरोपित सुमन कुमार साह को गिरफ्तार कर लिया। 26 जून 2017 को मजरही लचका के समीप राशि, बाइक व मोबाइल की लूट को अंजाम दिया गया था। आरोपित लहेरियागंज निवासी सुमन को जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह ने बताया कि सुमन पर तीन अन्य साथियों के साथ अड़ेर थाना क्षेत्र अंतर्गत झोंझी गांव निवासी ललित कुमार मल्लिक से लूट का आरोप है। वारदात को अंजाम देने के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें