खजौली में 86.6 प्रतिशत महिलाओं ने डाला वोट
जीविका निदेशक मंडल सदस्य पद का चुनाव खजौली में शुक्रवार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। मतदान में कुल 86.6 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मधुबनी। जीविका निदेशक मंडल सदस्य पद का चुनाव खजौली में शुक्रवार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। मतदान में कुल 86.6 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बेंताककरघटी पंचायत के जय भारत जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति लिण् ठेंगहा की 88.88 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। ठेंगहा समूह में कुल 243 मतदाता हैं जिसमें से 216 महिला मतदाताओं ने अपना मत डाला। वहीं सरावे पंचायत के रौशनी जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति लिए डाढ़ा की 84.72 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विदित हो की डाढ़ा समूह में कुल 203 मतदातओं में से 172 मतदाताओं ने अपना मतदान किया। इसके लिए दो मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिसकी सतत निगरानी हेतु डीसीएलआर अविनाश कुमार एवं पर्यवेक्षक के रूप में रहिका बीडीओ संजीत कुमार एवं कलुआही बीडीओ अरूण कुमार निराला प्रतियुक्त थे। चुनाव खजौली बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी रतन कुमार दास के नेतृत्व में संपन्न हुआ।