सीएम के आगमन से लोगों में उत्साह
मधुबनी। धकजरी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास समीक्षा यात्रा ऐतिहासिक होगी। सीएम के धकजरी आगमन
मधुबनी। धकजरी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास समीक्षा यात्रा ऐतिहासिक होगी। सीएम के धकजरी आगमन को लेकर लोगों में उत्साह की माहौल है। उक्त बातें जदयू के जिलाध्यक्ष मो. अब्दुल कैयूम तथा जदयू के जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार झा ने धकजरी गांव में सीएम की आगमन की तैयारी कार्यों की जायजा लेने के बाद प्रेसवार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाल विवाह, दहेज प्रथा, शराबबंदी एवं सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जो अभियान शुरू किया उसका देश में तारीफ की जा रही है। सीएम की आगमन को लेकर धकजरी गांव में विकास की गति को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गांव के लोगों में काफी उत्साह है। सीएम के विकास समीक्षा यात्रा को लेकर धकजरी गांव में सड़क, बिजली, शौचालय के निर्माण, नल से जल, तालाबों के सौन्दर्यीकरण सहित अन्य कार्य जोड़ों पर की जा रही हैं। जबकि सीएम के सात निश्चय योजना के तहत व्यापक कार्य योजना के तहत कार्य की जा रही है। मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए अभियान के बाद सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए लोगों के बीच जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। जदयू नेता ने कहा कि दहेज प्रथा समाज के लिए कलंक है जहां सीएम नीतीश कुमार ने सूबे से दहेज व बाल विवाह को पूर्ण रूप से समाप्त करने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर जदयू के जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर साफी, जिला महासचिव गुलाब साह, जिला सचिव प्रभात रंजन, जिला पार्षद विक्रम शीला देवी, जहीर मलमली सहित कई नेता मौजूद थे।